---Advertisement---

Kisan Diwas 2025: सम्मान निधि योजना से लेकर बीमा फसल तक, अन्नदाताओं के लिए यह स्कीम बनी गेमचेंजर; चेक करें डिटेल

Kisan Diwas 2025: हर साल आज ही के दिन यानि 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि अन्नदाताओं के बिना जीवन जीना संभव नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 23, 2025 11:03 पूर्वाह्न

Kisan Diwas 2025
Follow Us
---Advertisement---

Kisan Diwas 2025: हर साल आज ही के दिन यानि 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि अन्नदाताओं के बिना जीवन जीना संभव नहीं है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई लाभाकारी योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि उन्हें फायदा मिल सके। बता दें कि आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जंयती के रूप में मनाया जाता है। यही कारण है कि आज किसान दिवस भी मनाया जाता है। उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता था। आज इस लेख के माध्यम से किसानों के लिए वह 5 कल्याणकारी योजना जिससे अन्नदाताओं को होता है जबरदस्त फायदा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

मालूम हो कि हर साल करोड़ों किसानों के खातों में केंद्र सरकार की तरफ से 6000 रूपये की धनराशि दी जाती है। इस 4 चरणों में दिया जाता है। हर चार महीनों पर अन्नदाताओं के खाते में 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना होता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के फसल को सुरक्षित करना है। गौरतलब है कि कई बार प्रकृतिक आपदाओं के कारण अन्नदाताओं के फसल खराब हो जाते है। जिसके बाद सरकार की तरफ से एक तय राशि दी जाती है। हालांकि पहले किसानों को फसल का बीमा करना होता है। जानकारी के मुताबिक खरीफ फसल: 2%, रबी फसल: 1.5%, बागवानी फसलें: 5% के तौर पर पैसों की धनराशि प्रदान की जाती है।

किसान क्रेडिट कार्ड – Kisan Diwas 2025

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को कम ब्याज पर समय पर ऋण उपलब्ध कराती है। ताकि वह अपने फसलों की देखरेख करें और अच्छी खेती की जा सके।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना

इस योजना के तहत किसानों को मिट्टी की जांच रिपोर्ट दी जाती है, जिसमें 12 पोषक तत्वों की जानकारी और खाद के सही उपयोग की सलाह होती है। गौरतलब है कि इससे रासायनिक खाद का उपयोग कम से कम हो सके और उसे उपजाऊ बनाया जा सके।

प्रधानमंत्री कुसुम योजना – Kisan Diwas 2025

जानकारी के मुताबिक यह योजना किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले सिंचाई पंप लगाने में मदद करती है। इसमे सरकार की तरफ से 30 से 50 प्रतिशत की सब्सिडी देती है। इसके अलावा भी सरकार की तरफ से अन्नादाताओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं मिल रही है, ताकि उन्हें उनका लाभ मिल सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026