---Advertisement---

Kolkata Hotel Fire: होटल में भीषण आग से मचा हड़कंप, बांग्लादेशी नागरिक समेत कई लोगों की मौत, जानें सबकुछ

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के 'शिका इन' होटल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2026 11:27 पूर्वाह्न

Kolkata Hotel Fire
Follow Us
---Advertisement---

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में आज सुबह तड़के 2 बजे के आसपास मार्केट पुलिस स्टेशन को इलाके में स्थित ‘शिका इन’ होटल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। खबर मिलने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था और 60 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया था। वहीं 9 लोगों की चली गई है।

जानकारी के मुताबिक काफी देर तक चले मुश्किल बचाव अभियान के बाद, फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने होटल से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव अभियान के दौरान, 2 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 9 लोग बेहोश हालत में मिले और उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Kolkata Hotel Fire में 9 लोगों की मौत

कोलकाता के होटल में लगी आग में नौ लोगों की मौत पर पश्चिम बंगाल के मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि “हमें नौ लोगों की मौत की जानकारी मिली है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है।

100 लोगों की मौत हो सकती थी, लेकिन हमने 80 लोगों को बचा लिया। ऐसा लगता है कि मौतें धुएं की वजह से हुईं। नौ लोगों की मौत हुई है; इस घटना में सख़्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हालात के बारे में जानने के लिए मुझसे बात की है।” घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुँच गईं और राहत व बचाव कार्य जारी हैं।

हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान

होटल में आग लगने की घटना पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि “हम एक टीम बनाने की योजना बना रहे हैं जो यह जांचेगी कि होटलों के पास वैध परमिट और फायर लाइसेंस हैं या नहीं। एक ही इमारत की तीन मंजिलों पर दस होटल चल रहे हैं, जिनमें छोटे-छोटे कमरे हैं। इसकी इजाज़त नहीं दी जा सकती।

पुलिस अभी भी जांच कर रही है कि वे बांग्लादेशी हैं या भारतीय। जांच के बाद पुलिस इसकी पुष्टि करेगी। निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। हमने अभी तक मुख्यमंत्री से बात नहीं की है, लेकिन मुख्यमंत्री से बात करने के बाद ही हम कोई घोषणा करेंगे।”

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026