---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana को लेकर महायुति में दरार! शिंदे खेमे के दिग्गज नेता Sanjay Shirsat ने सार्वजनिक रूप से जाहिर किया अपना गुस्सा; जानें पूरी डिटेल

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की सबसे चर्चित योजना यानि 'लडकी बहिन योजना को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। इस बार तो खुद महायुति केे बीच दरार पैदा हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2025 4:14 अपराह्न

Ladki Bahin Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की सबसे चर्चित योजना यानि ‘Ladki Bahin Yojana ‘ को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है, मालूम हो कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान कहा था कि अगर उनकी पार्टी जीत जाती है तो योजना के तहत महिलाओं को 1500 की जगह 2100 रूपए दिया जाएगा, लेकिन अब इस योजना को लेकर महायुति में दरार पड़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता Sanjay Shirsat ने शनिवार को अजित पवार के नेतृत्व वाले वित्त विभाग पर “अत्याचार” का आरोप लगाया और कहा कि उनकी जानकारी के बिना उनके विभाग से धन का “अवैध” तरीके से दुरुपयोग किया गया है, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है, आईए जानते है कि क्या है पूरा मामला?

Ladki Bahin Yojana को लेकर महायुति में दरार

बताते चले कि महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता Sanjay Shirsat ने आरोप लगाया है कि वित्त विभाग मनमाने ढ़ंग से काम कर रहा है। शिवसेना नेता ने मीडिया से बात करते हुए ये आरोप लगाया कि “Ladki Bahin Yojana के लिए सामाजिक न्याय और आदिवासी विकास विभागों से 410 करोड़ रुपये और 335 करोड़ रुपये की धनराशि महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दी गई है, और मुझे इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई, और आप यदि आप इस खाते से राशि का उपयोग किसी अन्य योजना के लिए करने जा रहे हैं, तो इस खाते को बंद कर दें”। गौरतलब है कि इसके बाद मामला पूरी तरह से गरमा गया है, और कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे है।

Sanjay Shirsat ने मीडिया से बात करते हुए दर्ज किया अपना विरोध

मीडिया से बात करते हुए Sanjay Shirsat ने आगे कहा कि “इस तरह से फंड का दुरुपयोग करना कानूनी नहीं है। वित्त विभाग की यह मनमानी गलत है। उनकी कार्रवाई गलत है। मैं इसका विरोध करता हूं, वे एक बार में सभी फंड क्यों नहीं काट देते? छात्रों को छात्रवृत्ति और छात्रावास की क्या जरूरत है? उन्हें (पिछड़े समुदायों को) मुख्यधारा में लाने की क्या जरूरत है? सामाजिक न्याय विभाग न हो तो भी चलेगा।” हालांकि अभी तक सूबे के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे लेकर अभी किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है, वहीं देखना होगा कि इसपर महायुति के नेताओं का क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 14, 2026