---Advertisement---

Lalu Yadav: ‘लालूजी अंतिम पड़ाव पर..!’ RJD प्रमुख के नीतीश कुमार पर दिए बयान को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का पलटवार, इन नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया

Lalu Yadav: विधानसभा चुनाव से पहले की बिहार की राजनीति गरमा गई है। आरेजडी प्रमुख लालू यादव के एक बयान पर बीजेपी और जेडीयू उनपर हमलावर नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 10, 2024 12:46 अपराह्न

Lalu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Lalu Yadav: आरजेडी प्रमुख Lalu Yadav एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल एक रिपोर्टर द्वारा सवाल पूछे जाने पर कि ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर जा रहे है’। इसपर लालू यादव ने कहा कि ‘अच्छा है जा रहे है तो नयन सेंकने जा रहे है’। आरजेडी प्रमुख के इस बयान के बाद से पूरी तरह से सियासत गरमा गई है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर कटाक्ष किया है। इसके अलावा बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह समेत कई नेताओं ने अपने प्रतिक्रिया दी है।

Lalu Yadav के बयान पर डिप्टी सीएम Vijay Kumar Sinha का पलटवार

गौरतलब है कि लालू यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए गए बयान को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

“अब लालूजी अंतिम पड़ाव में है। बहुत चीज वह समझ नहीं पा रहे है। कुछ भी बयान दे रहे है”। मालूम हो कि विजय कुमार सिन्हा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है।

BJP सांसद Giriraj Singh का आरजेडी प्रमुख पर पलटवार

बेगूसराय से बीजेपी सांसद और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि

“इतनी घटिया बात लालू जी ही बोल सकते है नीतीश कुमार पर, पूरी जिंदगी उनका दागदार रहा वह नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते है। यह तो मतलबी आदमी है”।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने Lalu Yadav के बयान पर जताई आपत्ति

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी आरजेडी प्रमुख के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “लालू प्रसाद जी का बयान अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी महिलाओं से संवाद करने जा रहे है।

और जिस तरह के शब्दों का प्रयोग लालू जी ने किया है। यह बेहद चिंता का विषय है, पहले हमलोग यह समझते थे कि वह शारीरिक रूप से बिमार है, वह मानसिक रूप से बिमार हो गए है। उन्हें इलाज कराने की आवश्यकता है”।

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने क्या कहा?

बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख Lalu Yadav की सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर की गई टिप्पणी पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि

“लालू यादव जैसे व्यक्ति द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल बिहार की गरिमा पर हमला है। इससे पता चलता है कि उनमें कितनी ईर्ष्या और ईर्ष्या है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक दिवालियापन का संकेत है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026