---Advertisement---

G20 Summit के पहले दिन लीडर्स घोषणापत्र को मिली मंजूरी, जानें इससे जुड़ी कई अहम बातें

G20 Summit: शनिवार को भारत को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को G-20 के सदस्यों देशों ने मंजूरी दी। इस घोषणा पत्र को मंजूरी मिलने के बाद इससे विदेशी देशों ने भारत की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 10, 2023 2:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit: 9 सितंबर से भारत की राजधानी दिल्ली में G-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में G-20 सदस्य देशों के कई विदेशी मेहमानों ने भाग लिया। ऐसे में आपको बता दे कि, G-20 समिट 9 सितंबर से 10 सितंबर के बीच चलेगी। शनिवार को इस समिट का पहला दिन था जिसमें कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। साथ ही शनिवार को G-20 शिखर सम्मेलन में भारत को बड़ी कामयाबी मिली जब नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को G-20 के सदस्य देशों ने मंजूरी दी। इस घोषणा पत्र को मंजूरी मिलने के बाद इसे विदेशी देशों ने भारत की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

भारत की बड़ी उपलब्धि

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, भारत द्वारा प्रस्तुत किए गए नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र में आतंकवाद से लेकर परमाणु हमले की धमकी, महंगाई से लड़ने की अपील की। इसी के साथ विकासशील देशों को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई। इस घोषणा पत्र में आतंकवाद को लेकर कहा गया कि, किसी भी रूप में आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही आतंकी ग्रुपों को पनहा देने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी। सभी देशों से अपील की गई कि, वह यूएन चार्टर के मुताबिक काम करें। रूस यूक्रेन के युद्ध को लेकर कहा गया कि, आज का युग युद्ध का नहीं है साथ ही दुनिया भर में शांति बनाए रखने की भी अपील की गई।

इन मुद्दों पर की कई बात

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, G-20 शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए घोषणा पत्र में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल या धमकी को अनिवार्य नहीं बताया गया है। इस पर उसमें कहा गया कि, सिद्धातों को बनाए रखने और क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का आह्वान करते हैं। वही आतंकवाद को लेकर कहा गया कि, राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए आतंकवाद काफी बड़ा खतरा है। साथ ही इसका मुकाबला करने और इसके सभी रूपों की निंदा की गई। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कहा गया कि, पूरी दुनिया में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। साथ ही दुनिया भर में इसकी वजह से महंगाई भी बड़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026