---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: भाजपा को लगेगा बिहार में बड़ा झटका , सर्वे रिपोर्ट से NDA में मचा हड़कंप

Lok Sabha Election 2024: देश की राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लग चुकी हैं और पार्टियों की तैयारियों को देखते हुए देश के लोगों का मूड जानने के लिए अलग-अलग सर्वे एजेंसियां भी अपने मिशन में जुट गईं हैं। इन्हीं सर्वे एजेंसियों में से एक जानी मानी एजेंसी सी वोटर ने इंडिया ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 11, 2023 12:40 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 11, 2023 3:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश की राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लग चुकी हैं और पार्टियों की तैयारियों को देखते हुए देश के लोगों का मूड जानने के लिए अलग-अलग सर्वे एजेंसियां भी अपने मिशन में जुट गईं हैं। इन्हीं सर्वे एजेंसियों में से एक जानी मानी एजेंसी सी वोटर ने इंडिया टुडे के साथ मिलकर हाल ही में जनता का वर्तमान मूड जानने वाला एक सर्वे किया है। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े निकलकर सामने आए हैं, आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन की इस बार पूरे देश के कई राज्यों में पिछली बार से कई अधिक सीटें बढ़ती नजर आ रही हैं। इन्हीं में से एक राज्य बिहार है। जिसमें भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में भारी नुकसान होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ेंः इस होली भारतीय रेलवे दे रही बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलाई जाएंगी Holi Special Train, जानें रूट टाइमिंग से जुड़ी डिटेल्स

जानें सर्वे में क्या है बिहार का मूड

आपको बता दें कि सी-वोटर इंडिया टुडे के सर्वे में आंकड़े जो कह रहे हैं उसके मुताबिक बिहार में 2019 के मुकाबले 2024 में यूपीए की सीटों में 25 गुना तक की बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। 2019 में जहां यूपीए एक मात्र सीट को जीतकर सफाया हो चुकी थी, वहीं एनडीए ने 39 सीटों को जीत लिया था। लेकिन इस बार के  सर्वे का मूड एक दम पिछली बार से उलट यूपीए गठबंधन को 25 सीटों पर जीत के दमदार आंकड़े दे रहा है। जिसने भाजपा के माथे पर चिंता की लकीरों को खींच दिया है। इसके अनुसार इस बार यूपीए को 47% बिहार की जनता का वोट मिलता दिखाई दे रहा है। इससे पहले अगस्त 2022 में भी सी-वोटर ने एक सर्वे किया था जिसमें तब मात्र 5% वोट के साथ शून्य सीट मिल रही थी। 6 महीने में ही शून्य से 25 सीटों तक पंहुंचने के अनुमान कांग्रेस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं।

 जानें सर्वे में देश में किसकी बनेगी सरकार

 इस सर्वे की मानें तो देश में एक बार फिर से भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जिसमें गठबंधन के सहयोगियों को सीटों के हिसाब से भारी नुकसान होता दिख रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव में जहां एनडीए को कुल 353 सीटें मिली थीं। वहीं इस बार 2024 चुनाव में गठबंधन को मात्र 298 सीटों के मिलने का सर्वे अनुमान दिखा रहा है। जिसमें भाजपा को अकेले 284 और सहयोगी दलों को मात्र 14 सीटें मिलने से भारी नुकसान होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Biden के आदेश पर USA ने मार गिराया अलास्का के आकाश में उड़ रहा रहस्यमयी ऑब्जेक्ट, जानें क्या है पूरा मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026