---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण का मतदान जारी, दाव पर है कई दिग्गज नेताओं की साख; देखें डिटेल रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में आज लोकसभा चुनाव 2024 के चतुर्थ चरण को लेकर मतदान का क्रम जारी है। इस दौरान कई ऐसी लोकसभा सीटें भी हैं जहां दिग्गज नेताओं की साख दाव पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 13, 2024 10:38 पूर्वाह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में आज लोकसभा चुनाव 2024 के चतुर्थ चरण को लेकर मतदान का क्रम जारी है। इस दौरान कई ऐसी लोकसभा सीटें भी हैं जहां दिग्गज नेताओं की साख दाव पर है। इसमे उत्तर प्रदेश की कन्नौज, खीरी, उन्नाव, बिहार की मुंगेर, बेगूसराय, पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर, आसंसोल, बहरामपुर, तेलंगाना की हैदराबाद व आंध्र प्रदेश की कडपा लोकसभा सीटे हैं।

बता दें कि इन सीटों पर क्रमश: पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सुब्रत पाठक, अजम मिश्र टेनी, साक्षी महाराज, राजीव रंजन सिंह, गिरीराज सिंह, महुआ मोइत्रा, शत्रुधन सिन्हा, यूसुफ पठान, अधीर रंजन चौधरी, असदुद्दीन ओवैसी, माधवी लता व वाईएस शर्मिला जैसे कद्दावर नेताओं की साख दाव पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी 4 जून को चुनावी फैसला किन नेताओं के पक्ष में आता है। ऐसे में आइए हम आपको लोकसभा चुनाव 2024 के चतुर्थ चरण के दौरान चल रहे मतदान को लेकर लेटेस्ट अपडेट की जानकारी देते हैं।

चौथे चरण का मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2024 में आज दिनांक 13 मई को चौथे चरण का मतदान जारी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक देश के विभिन्न हिस्सों में औसतन 10.35 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। राज्यावार आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं।

राज्यवोट पोलिंग प्रतिशत (%)
आंध्र प्रदेश9.05
बिहार10.18
जम्मू कश्मीर5.07
झारखंड11.78
मध्य प्रदेश14.97
महाराष्ट्र6.45
ओडिशा9.23
उत्तर प्रदेश11.67
पश्चिम बंगाल15.24

नोट– वोट पोलिंग प्रतिशत के ये आंकड़े सुबह 9 बजे तक के हैं।

चतुर्थ चरण के प्रमुख चेहरे व लोकसभा सीटें

लोकसभा चुनाव 2024 के चतुर्थ चरण का मतदान आज यानी 13 मई को हो रहा है। इस दौरान सबकी निगाहें चौथे चरण के प्रमुख लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों पर हैं। ऐसे में आइए हम आपको चौथे चरण के प्रमुख लोकसभा सीट व प्रत्याशियों की जानकारी विस्तार से देते हैं।

राज्यलोकसभा सीटप्रत्याशी
उत्तर प्रदेशकन्नौजपूर्व सीएम अखिलेश यादव, सुब्रत पाठक
उत्तर प्रदेशखीरीकेन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी
उत्तर प्रदेशउन्नावसाक्षी महाराज
बिहारबेगूसरायगिरीराज सिंह
बिहारमुंगेरराजीव रंजन सिंह (जेडीयू)
आंध्र प्रदेशकडपावाईएस शर्मिला
तेलंगानाहैदराबादअसदुद्दीन ओवैसी, माधवी लता (बीजेपी)
पश्चिम बंगालआसंसोलशत्रुधन सिन्हा
पश्चिम बंगालकृष्णा नगरमहुआ मोइत्रा, अमृता रॉय
पश्चिम बंगालबहरामपुरयूसुफ पठान, अधीर रंजन चौधरी

नोट– लोकसभा चुनाव 2024 के चतुर्थ चरण के दौरान देश के 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें आध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभी सीटें, बिहार की 5 सीटें, श्रीनगर लोकसभा सीट, झारखंड की 4 सीटें, महाराष्ट्र की 11 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें, उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, तेलंगाना की सभी 17 सीटें व पश्चिम बंगाल की 8 व मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटें शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026