---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024 से पहले Jayant Chaudhary NDA में हुए शाामिल, ‘इंडिया’ ब्लॉक को बड़ा झटका

Lok Sabha Election 2024: देश में अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की घोषणा हो सकती है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी रालोद (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने सोमवार को भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। जयंत ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2024 5:38 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश में अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की घोषणा हो सकती है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी रालोद (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने सोमवार को भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। जयंत चौधरी के इस ऐलान के बाद ‘इंडिया’ ब्लॉक को एक बड़ा झटका लगा है।

Lok Sabha Election 2024 से पहले Jayant Chaudhary का बड़ा ऐलान

राजनीतिक गलियारों में काफी समय से ये अटकलें जारी थी कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ जा सकते हैं। ऐसे में जयंत चौधरी ने सभी तरह की बातों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैंने अपने सभी विधायकों से बात कर ली है। उन्होंने कहा कि स्थितियां ऐसी थी कि हमें कम समय में ये निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। जयंत चौधरी का ये फैसला इंडिया गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Jayant Chaudhary के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न

मालूम हो कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जयंत चौधरी के दादा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। एनडीए सरकार की तरफ से इस घोषणा के बाद अटकलें तेज हो गई थी कि जयंत चौधरी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि जयंत चौधरी इससे पहले इंडिया गठबंधन का हिस्सा थे। बताया जा रहा है कि रालोद प्रमुख विपक्षी गठबंधन से नाराज थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026