---Advertisement---

LPG Gas Cylinder price Hike: अक्टूबर की शुरुआत होते ही बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

LPG Gas Cylinder price Hike: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है, गैस सिलेंडर के दाम 1 अक्टूबर से बढ़ गए हैं। इसलिए यह जानना बहुत अहम हो जाता है, कि आखिरकार एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कितना उछाल आया है।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 1, 2023 5:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

LPG Gas Cylinder price Hike: दिवाली अभी दूर है, लेकिन एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को देखकर आम जनता अब परेशान होने लगी है। जी हाँ खबर एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर आई है। बताया जा रहा है, गैस सिलेंडर के दाम 1 अक्टूबर से बढ़ गए हैं। ऐसे में यह जानना बहुत अहम हो जाता है, कि आखिरकार एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कितना उछाल आया है। और इसमें सबसे खास बात आपके शहर में गैस सिलेंडर अब कितने में मिलेगा हम यह भी बताने वाले हैं। आइए जानते हैं। 

एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में आया उछाल 

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। जानकारी के मुताबिक अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 209 रुपए बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में देखा जाए तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। यह बात बिल्कुल स्पष्ट है, कि महीने की शुरुआत होते ही पहले दिन दोनों प्रकार कमर्शियल और डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडरों के रेट में अंतर (कम-ज्यादा) बदलाव होता है। ऐसे में आज 1 अक्टूबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।  हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में देखा जाए तो यह लोगों के लिए थोड़ी बहुत राहत देगी।   

  

जानें इन महानगरों में कितनी है गैस सिलेंडर के दाम

लोगों की नजर अक्सर महानगरों पर होती है, ऐसे में आज हम दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में कितनी कीमत है सब बताने वाले है। बता दें कि 1 अक्टूबर कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की रिटेल कीमत 1,731.50 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,522.50 रुपए थी।  इसके अलावा  कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1839 रुपए, बेंगलुरु में 1,813 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए, चेन्नई में 1,898 रुपए, राजधानी लखनऊ में 1,845 रुपए में मिलेगा। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment