---Advertisement---

LPG Price Hike: मीडिल क्लास को लगा तगड़ा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुआ बड़ा उलटफेर, जानें सबकुछ

LPG Price Hike: मीडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच एक बार फिर मीडिल क्लास को एक बार फिर झटका लगा है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2026 11:02 पूर्वाह्न

LPG Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

LPG Price Hike: मीडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच एक बार फिर मीडिल क्लास को झटका लगा है। बता दें कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे लाखों परिवारों का मासिक बजट प्रभावित होने वाला है। रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें ऐसे समय में सामने आई हैं, जब पहले से ही खाद्य पदार्थों, बिजली और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रही हैं।

बता दें कि ये तीसरी बार है जब LPG Price Hike हुआ है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसके बाद सिलेंडर के दामों में 29 रूपये की बढ़ोतरी की गई है।

LPG Price Hike से मीडिल क्लास को लगा तगड़ा झटका

तेल कंपनियों की तरफ से आज सुबह घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी। अलग-अलग शहरों में टैक्स और परिवहन लागत के आधार पर कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

दामों में 29 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का सीधा असर मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। हर महीने रसोई गैस का उपयोग करने वाले परिवारों के खर्च में इजाफा होगा। पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए यह फैसला आर्थिक दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है। दी जानकारी के अनुसार अगर इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी रहती है तो आने वाले महीनों में एलपीजी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों की बढ़ सकती है मुसीबत

बता दें कि देश में पहले से ही खाद्य पदार्थों, दूध, सब्जियों, बिजली और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी ने घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। अधिकांश घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस का उपयोग होता है, इसलिए इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी भी सीधे परिवारों की जेब पर असर डालती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि गैस सिलेंडर महंगा होने से घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी और कई परिवारों को अपने मासिक बजट में बदलाव करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिमों में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अब देखने होगा कि सरकार इससे कैसे निपटती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026