---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway: जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी! घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा, Ganga Expressway से कनेक्टिविटी दे सकती है कई फायदें

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के माध्यम से घंटों का सफर मिनटों में पूरा किया जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे जल्द ही पूरी तरह से खोला जा सकता है। साथ ही इसे Ganga Expressway से कनेक्ट भी किया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2025 1:51 अपराह्न

Lucknow Kanpur Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कानपुर से कनेक्ट करने वाला लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरु किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद इन दोनों शहरों के बीच की दूरी बेहद ही कम रह जाएगी। माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए दोनों शहरों में पर्यटन और कारोबार में इजाफा देखने को मिल सकता है। साथ ही दोनों शहरों के बीच बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे को जून 2025 के आखिर तक शुरू करने की योजना है।

Lucknow Kanpur Expressway से कम होगा सफर का टाइम

वर्तमान में लखनऊ और कानपुर के बीच सड़क दूरी लगभग 93 किलोमीटर है। मगर लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह दूरी कम होकर 63 किलोमीटर रह जाएगी। इसमें लगभग 18 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटिड है और 45 किलोमीटर का मार्ग ग्रील फील्ड है। मौजूदा समय में इन दोनों शहरों के बीच तकरीबन 1.5 घंटे का टाइम लगता है। मगर लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद दोनों शहरों के बीच सिर्फ 40 मिनट में पूरा हो सकता है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे लखनऊ में शहीद पथ से शुरू होता है और कानपुर में गंगा ब्रिज के पास आजाद चौक पर समाप्त होता है।

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा Ganga Expressway

आपको बता दें कि Lucknow Kanpur Expressway लखनऊ के बाद नवाबगंज, बंथरा, बनी, दतौली कांठा, तौरा, नीरना, अमरसस और रावल से कानपुर तक जाता है। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर 3 बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 6 फ्लाईओवर, 38 अंडरपास और 4 इंटरचेंज तैयार किए गए हैं। वहीं, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे लखनऊ रिंग रोड के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट होता है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ में NH-334 पर बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज जिले में NH-19 पर जूदापुर दांदू गांव पर ख्त्म होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक होने से आसपास के कई जिलों को फायदा हो सकता है। इसमें मेरठ, बदायूं, उन्नाव, प्रयागराज का नाम शामिल है।

Lucknow Kanpur Expressway Opening Date

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की खुलने की तारीख जुलाई 2025 बताई जा रही है। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का पहला चरण जुलाई 2025 तक तैयार हो सकता है। वहीं, एक्सप्रेसवे का दूसरी चरण अक्तूबर 2025 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026