---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ वासियों के लिए खुशखबरी, शहर में जल्द सबसे बड़ी मल्टीलेबल पार्किंग का होगा निर्माण

Lucknow News: लखनऊ में रह रहे लोगों के लिए खुशखबरी, शहर में जल्दी सबसे बड़ी मल्टीलेबल पार्किंग का होगा निर्माण

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 7, 2023 6:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि लखनऊ में जल्द ही मल्टीलेबल पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू हो रही है। इसके लिए योगी सरकार ने योजना बनानी भी शुरू कर दी है।

लखनऊ में बनेगी मल्टीलेबल पार्किंग

जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से मल्टीलेबल पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कानपुर रोड पर भी एक मल्टीलेबल पार्किंग बनाने की तैयारी की जा रही है। जोकि अब अंतिम लेवल पर पहुंच गई है।

बता दें कि यह लखनऊ की सबसे बड़ी मल्टीलेबल पार्किंग बनने जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमणि ने पार्किंग निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण किया और इस प्रस्ताव को लेकर सारी तैयारी को पास किया।

वहीं कानपुर की बात करें तो कानपुर के सेक्टर बी में फिनिक्स मॉल के पास यह मल्टीलेबल पार्किंग बनाई जाएगी। उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस मामले में कहा कि कानपुर रोड पर फिनिक्स मॉल के पास कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए आरक्षित जमीन पर कब्जा कर लिया है। यहां पर लोगों ने बाउंड्री बाल बना लिया है।

अधिकारियों ने किया इलाके का निरीक्षण

एलडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि हमने इस इलाके का निरीक्षण किया है। बाउंड्री बाल ध्वस्त कर इसकी जगह बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इंजीनियरों को पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पार्किंग का प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है।

आगे उन्होंने कहा कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां करीब पांच मंजिला भूमिगत पार्किंग बनाने की तैयारी है। सबसे बड़ी जगह होने के कारण यहां 1500 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इस इलाके में मॉल और स्टेडियम आने वाले लोगों को इस पार्किंग का लाभ मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026