---Advertisement---

Lucknow News: KGMU के डॉक्टरों ने किया चमत्कार, सर्जरी के जरिए मौत के मुंह से निकाल कर महिला की बचाई जान  

Lucknow News: ऐसा माना जाता है, कि डॉक्टर्स भगवान का दूसरा रूप होते हैं। वजह भी इसका साफ है, कि वह लोगों की जान बचाते हैं। ठीक ऐसी ही एक खबर लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George Medical University) से आ रही है। बताया जा रहा है, यहां डॉक्टर्स की टीम ने एक ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 12, 2023 2:55 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 6:15 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: ऐसा माना जाता है, कि डॉक्टर्स भगवान का दूसरा रूप होते हैं। वजह भी इसका साफ है, कि वह लोगों की जान बचाते हैं। ठीक ऐसी ही एक खबर लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George Medical University) से आ रही है। बताया जा रहा है, यहां डॉक्टर्स की टीम ने एक 28 वर्षीय महिला की जान बचाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खबरों की मानें तो महिला को महाधमनी स्यूडो एन्यूरिज्म (aortic pseudoaneurysm) नामक रोग से ग्रसित थी। फ़िलहाल महिला का सफलतापूर्वक डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला को 9 अगस्त को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। साथ उन्हें बीते शुक्रवार को हॉस्पिटल की तरफ से छुट्टी भी दे दी गयी है। 

KGMU के डॉक्टरों ने महिला की बचाई जान 

बता दें कि पीड़ित महिला का नाम विनीता (28 वर्ष)बताया जा रहा है, जो कि अयोध्या की रहने वाली है। दरअसल वह डेढ़ साल पहले डबल वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। ऐसे में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन खबरों की मानें तो महिला की सीने में पिछले एक महीने से दर्द हो रहा था। ऐसे में उसका लखनऊ के KGMU अस्पताल में जब जांच हुआ तो पता चला उसे महाधमनी स्यूडो एन्यूरिज्म (aortic pseudoaneurysm) है। ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने इस जटिल बीमारी से निपटने के लिए सर्जरी का रास्ता चुना। 

बता दें कि इस दौरान महिला को बेहोश किया गया। साथ ही उसके मस्तिष्क की गतिविधियों पर नजर रखने और के लिए कैथेटर डाला गया। दरअसल यह सब इसलिए किया जा रहा था, क्योंकि यह एक जटिल सर्जरी थी। इसमें कभी भी महिला की मौत हो सकती थी। 

ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने हृदय और फेफड़ों के कार्य में कोई रुकवाट न आए इसके लिए महाधमनी से एक ट्यूब जोड़ी।  इसके बाद उसे बाईपास से जोड़ दिया, ताकि महिला जीवित रह सके। हालांकि यह काम इतना आसान नहीं है। 

महिला के शरीर के तापमान को किया गया मेंटेन 

डॉक्टर्स इस बात को बहुत अच्छे से जानते थे, कि सर्जरी के दौरान महिला के बॉडी तापमान को लेवल में रखना होगा। इसके लिए उन्होंने हार्ट-लंग बाईपास मशीन का प्रयोग किया। ऐसे में तब धीरे-धीरे महिला के बॉडी तापमान को 22 डिग्री सेल्सियस तक लाया गया। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह एक जटिल सर्जरी थी। जिसे KGMU के डॉक्टरों ने सक्सेसफुल बनाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026