---Advertisement---

Lucknow News: एक्शन की तैयारी में लखनऊ विकास प्राधिकरण, इन कारणों की वजह से 85 कॉम्प्लेक्स शोरूम और दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण सख्ती के मूड में नजर आ रही है। बताया जा रहा है एलडीए 85 कॉम्प्लेक्स, शोरूम और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। ऐसे में हमें समझना होगा कि आखिर लखनऊ विकास प्राधिकरण ऐसा क्यों कर रही है? आइए जानते हैं -

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 5, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है, यहां एलडीए 85 कॉम्प्लेक्स, शोरूम और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। ऐसे में देखा जाए तो यह लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से बड़ा एक्शन है। 

खबरों की मानें तो लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से निर्माणाधीन इमारत और बिल्डिंग पर सर्वे कराया था। ऐसे में जब सर्वे की औपचारिक तथ्यपूर्ण रिपोर्ट आई तो चौंकाने वाली थी। 

सर्वे में 2500 में हुआ अवैध रूप से कब्जे का खुलासा 

बता दें कि एलडीए की सर्वे में पता चला कि कुकरैल नदी के किनारे 2500 अवैध रूप कब्जा की हुई जमीन और बिल्डिंगे मिली। ऐसे में तब नगर निगम की तरफ से बताया जा रहा है, लगभग 1300 कब्जेदारों को नोटिस भेजा गया। साथ ही एलडीए को 85 कॉम्प्लेक्स भी मिले जिस पर अब बुलडोजर चलाया जाना है। इनमें मुख्यतः सामान्य रूप से दुकानें और शोरूम शामिल हैं। 

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई 

देखा जाए तो एक तरफ लखनऊ विकास प्राधिकरण 1300 लोगों को नोटिस भेज चुका है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रवर्तन जोन–1 की अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया, कि हमने अवैध रूप से कब्जा की हुई जमीनों पर बड़ी कार्रवाई के लिए सर्वे कराया। ऐसे में अब उस पर बुलडोजर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोसाईगंज में हमें मालूम चला की यहां की दो बीघा जमीन की प्लॉटिंग अवैध रूप से कराई जा रही है। ऐसे ने हमने एक्शन लेते हुए बुलडोजर चलाया।

डीएम ने जारी किया दिशानिर्देश

बताया जा था है जिलाधिकारी ने आरसी के बकायेदारों न सिर्फ कार्रवाई के आदेश दिए हैं, बल्कि वसूली के लिए निर्देश भी नगर निगम को दे दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जिले में आर्थिक सहायता से जुड़े आवेदनों पर संवेदनशीलता बरतने का आदेश भी दे दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026