---Advertisement---

Macchal encounter: जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 1 जवान शहीद, कई घायल; पाक सेना पर शक

Macchal encounter: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुए हमले में मेजर समेत चार जवान जख्मी हो गए।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 27, 2024 12:19 अपराह्न

Macchal encounter
Follow Us
---Advertisement---

Macchal encounter: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुए हमले में मेजर समेत चार जवान जख्मी हो गए। वहीं जवान के शहीद होने की खबर है। भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को ढे़र कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आज यानि 27 जुलाई की सुबह सैनिकों को पुलवामा में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। हमले में मेजर समेत 4 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ माछिल सेक्टर के पास जंगल एरिया में हुई। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के शामिल होने की खबर

मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने की भी खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया कि हमले में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के शामिल होने की खबर है। वहीं हमले में BAT टीम में उनके SSG कमांडो और पाकिस्तानी सेना के सैनिक आतंकवादी संगठनों के साथ हो सकते हैं। गैौरतलब है कि पिछले 1 महीने से जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधयां बढ़ गई है। हालांकि सुरक्षाबलों ने अपना काम जारी रखा है और वह आतंकियों पर अपनी कार्रवाई कर रहे है।

जम्मू कश्मीर में 40 से 50 आतंकी होने का शक

सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के आसपास के इलाकों में लगभग 40 से 50 पाकिस्तानी आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों का एक समूह कश्मीर के पहाड़ी जिलों के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है, जिससे सुरक्षा बलों को उन्हें पकड़ने के लिए इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करना पड़ रहा है। यही कारण है कि बीते एक महीने में कई बार सुरक्षाबलों और सेना के बीच मुठभेड़ हो चुका है जिसमे कई जवान शहीद भी हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026