---Advertisement---

MP Election 2023: मध्‍य प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर खूब गरजीं Priyanka Gandhi, बीजेपी और शिवराज सरकार पर जड़े ये गंभीर आरोप

MP Election 2023: प्रियंका गांधी ने धार में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी रोजगार के मुद्दे पर बात नहीं करती है। उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता में है, इसलिए विपक्ष को जांच एजेंसियों के जरिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 5, 2023 11:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और CBI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों एजेंसिया हर तरफ मौजूद हैं, लेकिन जब बात मध्य प्रदेश की आती है तो ये गायब हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी कई घोटाले हुए हैं। लेकिन, न ही यहां रेड ही और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया।

‘भगवान की मूर्ति भी घोटाले का शिकार हुई’

उन्होंने दावा किया कि एमपी का महाकाल कॉरिडोर भी घोटाले का अड्डा रहा है। यहां तक ​​कि भगवान की मूर्ति भी भाजपा सरकार द्वारा किए गए घोटाले का शिकार हो गई। दरअसल, प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के धार में एक रैली को संबोधित कर रहीं थी। इस दौरान उन्होंने महंगाई से लेकर गरीबी तक के विषयों पर बीजेपी पर निशाना साधा।

‘ प्रदेश में गरीबों की स्थिति और खराब हुई’

उन्होंने कहा, ”मुझे यह सुनकर आश्चर्य हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही कहते हैं जो हम कहते हैं।” मैंने एक आदमी से पूछा कि चुनाव में क्या होगा? उसने उत्तर दिया कि राजा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से मध्य प्रदेश में महंगाई बढ़ गई है। गरीबों की स्थिति और खराब हो रही है।

प्रियंका ने आगे कहा कि जनता को किसी की बातों में आने की जरूरत नहीं है। जनता को सब कुछ देखना चाहिए और फिर वोट देना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि जनता को हमारी बातों में भी नहीं आना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि आप अपनी आंखें खोलकर देखिए की कौन आपके लिए काम कर रहा है और फिर जो आपको उचित लगे वो कीजिए।

प्रियंका ने रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी बेरोजगारी दर बहुत ज्यादा है। इस पर बीजेपी ने बिल्कुल भी काम नहीं किया। यहां की हर योजना भाजपा सरकार द्वारा धोखा है। कांग्रेस महासचिव ने जनता को अपने संबोधन में कहा, यह महान हस्तियों की भूमि है। हम उन्हें महान व्यक्तित्व के रूप में संदर्भित करते हैं क्योंकि वे उन मुद्दों पर खड़े हुए जिनका लोगों ने अपने जीवनकाल में सामना किया और उनके विश्वास के साथ विश्वासघात नहीं किया। प्रियंका ने भी रानी दुर्गावती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज गोंडवाना साम्राज्य की महान योद्धा रानी और आदिवासी समाज की गौरव रानी दुर्गावती की जयंती है। उनके प्रति मेरा पूरा सम्मान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment