---Advertisement---

AAP Rally in MP: एक लाख की भीड़ इकट्ठा करेगी आप, 14 मार्च को केजरीवाल कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

AAP Rally in MP: सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान 14 मार्च को भोपाल आएंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ता रैली को संबोधित करेंगे।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 10, 2023 5:24 अपराह्न

AAP Rally in MP
Follow Us
---Advertisement---

AAP Rally in MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगले सप्ताह कई राजनीतिक रैलियां होने वाली हैं। 13 मार्च को कांग्रेस राजभवन का घेराव करने वाली है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) 14 मार्च यानी मंगलवार को एक कार्यकर्ता रैली का आयोजन (AAP Rally in MP) करेगी। कांग्रेस पार्टी बीजेपी की शिवराज सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। लेकिन आम आदमी पार्टी के निशाने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक पार्टी है।

14 मार्च को आप की रैली

जानकारी के अनुसार 14 मार्च को आम आदमी पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इसके साथ ही रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी शामिल होने की संभावना (AAP Rally in MP) है।

केजरीवाल-मान लेंगे हिस्सा (AAP Rally in MP)

आप यानी आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश इकाई को 14 मार्च को होने वाली रैली में 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का टारगेट दिया है। वहीं, आप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल ने दावा किया कि 14 मार्च को भोपाल में होने वाली रैली में 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को सुनने पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ेंः CM Shivraj ने कमलनाथ पर उतारा अपना गुस्सा, कहा मेरे सवालों का जवाब दें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

दशहरा मैदान में रैली का आयोजन

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता रैली भोपाल के दशहरा मैदान में हो रही है। इस रैली को आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है। कुछ दिनों पहले राज्यसभा सदस्य ने ऐलान किया था कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

एमपी में 10 लाख से ज्यादा सदस्य

मुकेश जायसवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के 10 लाख से ज्यादा सदस्य हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार महीनों में ही 4.50 लाख से ज्यादा सदस्यों को जोड़ा गया है। जायसवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के कुशासन से तंग आ गई है। एमपी की जनता अब बदलाव चाह रही है। साथ ही परिवर्तन के लिए आप की ओर देख रही है। जनता को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ेंः MP Assembly Election 2023: CM Shivraj ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, अब इतने दिन ले सकेंगी छुट्टी

प्रत्येक जिले से पहुंचेंगे कार्यकर्ता

दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से आप कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे और 14 मार्च को होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे। इसके लिए जमीनी स्तर पर लगातार बैठकों का आयोजन हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो पिछले एक साल में आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत की है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026