---Advertisement---

आरोप-प्रत्यारोप का दौर! Twisha Sharma Death Case में पति समर्थ पर लगे गंभीर आरोप, रिटायर्ड जज सास का भी पलटवार; उलझा मामला

Twisha Sharma Death Case में मृतका की सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) ने उस पर ड्रग एडिक्टेड होने के आरोप लगाए हैं। ट्विशा के परिजनों ने भी उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों तरफ से जारी आरोप-प्रत्यारोप ने मामले को और उलझा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Twisha Sharma Death Case
Follow Us
---Advertisement---

Twisha Sharma Death Case: चर्चित मॉडल ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़े मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है। इस प्रकरण में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू है। ट्विशा शर्मा डेथ केस में मृतका के परिजन उनके पति समर्थ सिंह के साथ सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) ने भी ट्विशा पर ड्रग एडिक्टेड होने का आरोप लगाया है। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में ट्विशा शर्मा का सास का पलटवार भी सुर्खियों में है। ट्विशा शर्मा डेथ केस से जुड़ा प्रकरण उलझता जा रहा है।

Twisha Sharma Death Case में शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स में 12 मई को अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसके बाद ट्विशा के परिजन और ससुराल पक्ष की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस प्रकरण में कई व्हाट्सएप चैट भी सामने आ रहे हैं। ट्विशा के पिता अपने दामाद समर्थ सिंह पर बेटी के प्रति हिंसात्मक रुख अपनाने और दहेज के लिए टॉर्चर करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ट्विशा शर्मा के ससुराल पक्ष से सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) ने अपनी बहू के ड्रग एडिक्ट होने की बात कही है। दोनों तरफ आरोप का दौर जारी है।

गंभीर आरोपों के बीच उलझा मामला!

ट्विशा शर्मा के साथ उनके पति समर्थ सिंह की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। एक ओर जहां ट्विशा का परिवार उनके ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न की बात कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह ने अपने बहू के ड्रग एडिक्टेड होने की बात कही है। मृतका ट्विशा शर्मा के पति ने उनके मानसिक रोगी होने की बात भी कही है। ये ऐसा प्रकरण है जहां छन-छनकर कई बातें सामने आ रही हैं। यही वजह है कि दोनों तरफ से लग रहे इन गंभीर आरोपों ने मामले को और उलझा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा आगे क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 19, 2026

Petrol-Diesel Price Hike

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Punjab News

मई 18, 2026

Punjab News

मई 18, 2026

Rashifal 19 May 2026

मई 18, 2026