---Advertisement---

MP News: चुनावों से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा ऐलान, किसानों को मुफ्त बिजली देने का किया वादा, कर्ज भी होगा माफ

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चुनावों के मद्देनजर किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस जीतकर आई तो राज्य के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 26, 2023 2:37 अपराह्न

MP Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस का कहना है कि अगर मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। खुद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने इस बात का ऐलान किया है।

उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में किसान कमजोर हो रहा है। उसकी आय कम हुई है। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। सरकार बनी तो पुरानी योजनाओं को जारी रखा जाएगा। इतना ही किसानों की इनपुट कॉस्ट कम करने की कोशिश करेंगे। पांच हॉर्स पॉवर तक के पम्प के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। 

झूठी है BJP की घोषणाएं’

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं झूठी हैं। प्रदेश में किसानों को धोखा दिया गया है। आय को दोगुना करने का वादा किया था। खेती को लाभ का धंधा बनाने का वादा था। हुआ इसका उलट। प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है।

नीति आयोग ने भी आंकड़े दिए हैं कि प्रदेश के किसान कर्जदार हो गए हैं। आय बढ़ती तो कर्ज कम होता। इसी वजह से हमने कर्ज माफी की योजना बनाई थी। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। भाजपा कह रही है कि ब्याज माफ किया है। किसानों को इससे राहत नहीं मिलेगी। वह तो कर्जदार बना रहेगा।

दर-दर भटक रहा प्रदेश का किसान

उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश का किसान खाद-बीज के लिए भटक रहा है। जब वह आवाज उठाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। मुकदमा होता है। हमने तय किया है कि हम कृषि न्याय योजना लाएंगे। इसका उद्देश्य किसान की इनपुट लागत कम करने का होगा। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम आगे भी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। पांच हॉर्स पॉवर के सिंचाई पंप के लिए निशुल्क बिजली दी जाएगी।

प्रदेश के 37 लाख किसानों को होगा लाभ

उन्होंने कहा की इस योजना से प्रदेश के 37 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। किसानों के जो पुराने बिजली बिल हैं, वह राशि माफ होगी। किसानों को 12 घंटे पर्याप्त निर्बाध बिजली मुहैया कराएंगे। किसानों पर आंदोलन के या अन्य मामलों में जो भी आपराधिक केस बने हैं, हम उन्हें वापस लेंगे। खेती की लागत को कम किया जा सके, यह हमारा उद्देश्य है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 28, 2026

Mohan Yadav

मार्च 28, 2026