Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार राज्य के हर वर्ग के लिए विकास कार्य कर रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सूबे के हर क्षेत्र में चहुमुखी प्रगति करने का प्रयास किया है। एमपी सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी बढ़िया सड़क नेटवर्क मिले, ताकि निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सके। ऐसे में पिछले दिन सीएम मोहन यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत “सुगम संपर्कता परियोजना” के संबंध में अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए।
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश
बता दें कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ‘सुगम संपर्कता परियोजना’ के जरिए राज्य के दूरस्थ, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों को बेहतर सड़क और परिवहन नेटवर्क से जोड़ना मुख्य मकसद है। एमपी सरकार के इस कदम से राज्य में छोटे गांवों को मुख्य सड़कों और शहरों से जोड़ना आसान हो जाएगा। साथ ही इस परियोजना के जरिए प्रदेश को आर्थिक बल भी मिलेगा। कृषि और स्थानीय व्यवसायों को बाजार तक पहुंच मिलेगी। इसके अलावा, सामाजिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लोगों का सरकारी सेवाओं तक पहुंचना आसान होगा। आखिर में इस पहल के माध्यम से दूरस्थ पर्यटन स्थलों तक सड़क सुविधा बेहतर होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत “सुगम संपर्कता परियोजना” के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।@DrMohanYadav51 @minprdd #MadhyaPradesh pic.twitter.com/rftzV6A9Y2
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 6, 2026
सीएम मोहन यादव बोले- ‘एनएसजी सुरक्षा की पक्की गारंटी!’
वहीं, एमपी के चीफ मिनिस्टर मोहन यादव ने बीते दिन भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर बीजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा, ‘टेररिज्म जैसे खतरों से निपटने के लिए भोपाल के तूमड़ा में एक अत्याधुनिक केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर के जरिए हम अपने सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की आकस्मिक आपदा के लिए पूरी क्षमता से तैयार करेंगे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘एनएसजी सुरक्षा की पक्की गारंटी! आज लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न सुरक्षा बलों के लिए आयोजित ‘समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जवानों ने मॉक टेररिस्ट अटैक का रीयलस्टिक सीन क्रिएट कर उससे निपटने हेतु अपनाई जाने वाली पूरी प्रक्रिया एवं कार्यवाही को प्रस्तुत किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 7 मई तक चलेगा, जिसमें म.प्र. पुलिस, एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS), काउंटर टेररिस्ट ग्रुप (CTG) सहित विभिन्न बल संयुक्त रूप से अपनी क्षमताओं को और सशक्त करेंगे।’
