---Advertisement---

CM Mohan Yadav ने ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के अंतर्गत हेली सेवा का किया शुभारंभ, ‘भोपाल-ओरछा-चंदेरी’ के क्षेत्रीय विकास को मिलेगी मजबूती

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। ऐसे में सीएम मोहन ने 'पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा' के अंतर्गत हेली सेवा का शुभारंभ किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 19, 2026 3:22 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिन-रात विकास कार्यों को पूरा कर रही है। एमपी सरकार राज्य को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में पूर्ण निष्ठा के साथ जुटी हुई है। ऐसे में सीएम मोहन ने प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। मध्य प्रदेश एविएशन और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। सीएम मोहन ने ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के अंतर्गत ‘भोपाल-ओरछा-चंदेरी’ सेक्टर के लिए हेली सेवा का शुभारंभ किया।

सीएम मोहन यादव ने ‘भोपाल-ओरछा-चंदेरी’ सेक्टर के लिए हेली सेवा की शुरुआत की

बीजेपी के सीनियर लीडर और एमपी के सीएम मोहन यादव ने बताया, ‘एविएशन और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा मध्यप्रदेश! आज ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के अंतर्गत ‘भोपाल-ओरछा-चंदेरी’ सेक्टर के लिए हेली सेवा का शुभारंभ किया। इस हेली सेवा से भोपाल-ओरछा-चंदेरी के बीच यात्रा घंटों की बजाय मिनटों में होगी। पर्यटन के साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी मजबूती मिलेगी।’

बता दें कि यह हेली सेवा ‘भोपाल-ओरछा-चंदेरी’ मार्ग पर हफ्ते में 5 दिन बुधवार से रविवार के बीच चलेगी। इस दौरान एंड टू एंड सुविधा, वीआईपी दर्शन, गाइड एवं टैक्सी की भी सुविधा मिलेगी। आप मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके हेल्पलाइन नंबर से इस सुविधा की बुकिंग कर सकते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति किराया लगभग 6000 से 15000 रुपये एक तरफ का हो सकता है। किराया मांग, सीजन और सीट उपलब्धता पर निर्भर करता है।

मोहन यादव सरकार की इस पहल से टूरिज्म को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश में ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के अंतर्गत ‘भोपाल-ओरछा-चंदेरी’ सेक्टर के लिए हेली सेवा से उन लोगों को फायदा मिल सकता है, जो कम समय में ज्यादा जगह घूमना चाहते हैं। इस सुविधा के जरिए लग्जरी ट्रैवल या फोटोग्राफी ट्रिप, एनआरआई और विदेशी टूरिस्ट भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही श्रद्धालु अब इस सेवा के माध्यम से भगवान श्री रामराजा की नगरी ओरछा और ऐतिहासिक नगर चंदेरी की यात्रा कम समय में कर सकेंगे।भोपाल से ओरछा के बीच 1–1.5 घंटे का समय लगेगा। वहीं, ओरछा से चंदेरी के बीच 40-50 मिनट का वक्त लग सकता है। जबकि सड़क से यही यात्रा 6–8 घंटे तक ले सकती है। ऐसे में मोहन यादव सरकार की यह पहल प्रदेश के टूरिज्म को बूस्ट कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 19, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 19, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 19, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 19, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 19, 2026