---Advertisement---

CM Mohan Yadav ने संभाला मोर्चा! MP के 4 शहरों में ‘गीता भवन’ परियोजना को स्वीकृति, हाईटेक-ई-लाइब्रेरी बढ़ाएगी चकाचौंध

CM Mohan Yadav के नेतृत्व वाली सरकार ने मध्य प्रदेश के चार शहरों खंडवा, रीवा, छिंदवाड़ा और कटनी में 'गीता भवन' परियोजना को स्वीकृति दी है। गीता भवन में पुस्तकालय, अत्याधुनिक लाइब्रेरी, कैफेटेरिया आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 17, 2026 3:50 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: प्रदेश की विरासत और संस्कृति के संरक्षण का जिम्मा खुद सीएम मोहन यादव ने उठा लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि सूबे के सभी नगर निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे। इसको लेकर सीएम मोहन यादव की सरकार ने आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। तत्काल रूप से एक्शन लेते हुए मध्य प्रदेश के 4 शहरों में गीता भवन परियोजना को स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। नए गीता भवन रीवा, छिंदवाड़ा, कटनी और खंडवा में बनेंगे। इन पारंपरिक भवनों में हाईटेक-ई-लाइब्रेरी भी रहेगी जो चकाचौंध बढ़ाने का काम करेगी।

MP के 4 शहरों में ‘गीता भवन’ परियोजना को स्वीकृति

मध्य प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में सीएम मोहन यादव की सरकार ने ‘गीता भवन’ परियोजना को स्वीकृति दे दी है।

सांस्कृतिक विरासत का सम्मान, आध्यात्मिक चेतना का विस्तार संकल्प के तहत एमपी सरकार ‘गीता भवन’ परियोजना को विस्तार देने का काम कर रही है। जिन चार शहरों में परियोजना को स्वीकृति मिली है उनमें रीवा, खंडवा, छिंदवाड़ा और कटनी शामिल हैं। इन चारों परियोजना के लिए कुल 11.9 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का ये कदम मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में बेहद अहम माना जा रहा है।

हाईटेक-ई-लाइब्रेरी के साथ कैफेटेरिया बढ़ाएगी चकाचौंध!

गीता भवन में सरकार की ओर से अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की उपलब्धता भी होगी। यहां तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके साथ ही सरकार छात्रों के हित का ख्याल रखते हुए भवन में हाईटेक-ई-लाइब्रेरी, कैफेटेरिया की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी। ऐसा करने से यहां छात्रों का पठन-पाठन भी जारी रहेगा और वातावरण पढ़ाई के अनुकूल रहेगा। गीता भवन में पुस्तकों एवं आध्यात्मिक सामग्री के लिए समर्पित विक्रय केन्द्र भी बनाए जाएंगे, ताकि छात्रों को इसके लिए इधर-उधर भटकना ना पड़े। ये सारे बुनियादी ढ़ांचे स्थल की चकाचौंध बढ़ाने का काम करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 17, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 17, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 17, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 17, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 17, 2026

24 Speed Post

मार्च 17, 2026