---Advertisement---

MP में बेटियों के सपनों को उड़ान दे रही CM Mohan Yadav की सरकार! इस खास योजना से आर्थिक मदद उपलब्ध करा कर रही सशक्त

CM Mohan Yadav के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लाडली लक्ष्मी योजना की मदद से बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध करा कर उनके सपनों को उड़ान दी जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2026 4:06 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: राज्य में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि समेत अन्य तमाम जगत की तस्वीर बदलने का प्रयास जारी है। यहां बात मध्य प्रदेश के संदर्भ में हो रही है जहां सीएम मोहन यादव सत्ता की शीर्ष पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री की कोशिश है कि एमपी के आम जनों तक सभी सुविधाओं का विस्तार हो। इसी क्रम में बेटियों को खास प्राथमिकता दी जाती है। मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना उन प्रयासों का पुख्ता प्रमाण है। इस योजना की मदद से सीएम मोहन यादव की सरकार बेटियों को आर्थिक मदद मुहैया कराते हुे उन्हें सशक्त करने का काम कर रही है।

बेटियों के सपनों को उड़ान दे रही CM Mohan Yadav की सरकार!

मध्य प्रदेश सरकार राज्य की बेटियों के सपनों को साकार दे रही है। इस दिशा में कई सारे प्रयत्न किए जा रहे हैं।

सीएम मोहन यादव की सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना का संचालन भी इसी क्रम में किया जा रहा है। इस योजना के तहत बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मदद मुहैया कराई जाती है। योजना के लिए पंजीकृत बेटियों के जन्म से 5 वर्षों तक हर साल 6000 रुपए की राशि उनके खाते में जमा की जाती है। वहीं कक्षा 6वीं में प्रवेश पर 2000 रुपए, 9वीं में 4000 रुपए, 11वीं-12वीं में प्रवेश पर क्रमश: 6000-6000 रुपए, स्नातक के लिए 25000 रुपए की मदद दी जा जाती है। वहीं लड़की के 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसके खाते में एक लाख का अंतिम भुगतान किया जाता है। ये योजना बेटियों को सशक्त कर रही है।

कैसे उठाए लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता तय की गई है। परिवार एमपी का हो, करदाता न हो, दूसरी संतान होने पर परिवार नियोजन अपनाए और बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर करे। इस पात्रता के तहत आने वाले परिवार को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकता है। लाडली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक साइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। इसके बाद सत्यापन व अन्य प्रक्रिया होगी और अंतत: बेटियों को योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इसकी मदद से बेटियां सशक्त होकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Strait of Hormuz

अगस्त 27, 2026

Nepal Flood

अगस्त 27, 2026

Punjab News

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026