CM Mohan Yadav ने की रांची एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना, कहा ‘देश का गौरव बढ़ाया’

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने रांची सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया और ऐसे में मुख्यमंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए क्या कहा है। आइए जानते हैं।

CM Mohan Yadav

Photo Credit- Google CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में रिकॉर्ड हासिल करने में कामयाब रहे। ऐसे में सीएम मोहन यादव ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का गौरव बढ़ाया है और उनके उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के 2 खिलाड़ी ने इतिहास रचा है। आइए जानते हैं उन्हें बधाई देते हुए क्या कहा गया है। आखिर खिलाड़ियों ने किस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है जो चर्चा में है।

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को लेकर क्या बोले CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव ने कहा कि “रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है…पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी देव मीणा ने 5.45 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर इतिहास रच दिया। वहीं कुलदीप कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।”

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने 5.25 मीटर के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 क्वालिफाइंग मार्क को पार कर प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। साथ ही, 5.45 मीटर के प्रदर्शन के साथ एशियन गेम्स के क्वालिफाइंग मानक को भी प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई व आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।

रांची में देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी

जहां तक बात करें रांची में आयोजित सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता की तो यहां अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है जो अपने उत्कर्ष प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। ना सिर्फ मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने बल्कि अलग राज्यों से पहुंचे धुरंधर देश के लिए अपना योगदान दे रहे हैं जिसकी सराहना करते हुए सीएम मोहन यादव नजर आए हैं।

 

 

Exit mobile version