CM Mohan Yadav: बीते दिन जबलपुर में एक हादसा हुआ, जिसने सबको झकझोंर कर दिया है। दरअसल बरगी डैम में एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया था। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक अभी तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है, और 20 से अधिक लोगों को बचा दिया गया है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। बता दें कि इस हादसे में CM Mohan Yadav ने मृतकों को परिवारजनों को 4-4 लाख रूपये देने का ऐलान किया है। वहीं आज इस मामले में मुख्यमंत्री जांच का भरोसा दिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
हम इस हादसे की जांच करेंगे – CM Mohan Yadav
मीडिया से बात करें हुए CM Mohan Yadav ने कहा कि “यह हादसा मौसमी चक्रवात के कारण हुआ है। हमारे मंत्री धर्मेंद्र लोधी, राकेश सिंह, संजय दुबे, एडीजी, सभी अधिकारी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सभी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
#WATCH | Bhopal: On a cruise capsized boat incident, Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav says, “This accident has happened due to the seasonal cyclone. Our ministers Dharmendra Lodhi, Rakesh Singh, Sanjay Dubey, ADG, all the officers, NDRF, and SDRF have all reached the… pic.twitter.com/5S7o2Q7eGU
— ANI (@ANI) May 1, 2026
इस घटना में 29 लोगों को बचाया गया है। 9 शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान जारी है। हम इस हादसे की जांच करेंगे। यह एक दुखद हादसा है। बचाव दल काम कर रहे हैं”। बता दें एमपी सरकार ने सभी जरूरी दिशानिर्देश दे दिए, ताकि राहत बचाव कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। जानकारी के मुताबिक अभी तक 9 शवों की बरामदगी की जा चुकी है।
हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
बता दें कि पीएमओ इंडिया के एक्स हैंडल से एक ट्वीट शेयर किया गया है। जिसमे लिखा गया है कि “मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
The loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh, is extremely painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those…
— PMO India (@PMOIndia) May 1, 2026
स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे”।






