CM Mohan Yadav एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 के जरिए अंतरराज्यीय सहयोग को देंगे नई गति, व्यापार और निवेश समेत होंगे कई फायदे

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य को विकसित बनाने की दिशा में कई अनूठे कार्यों को रफ्तार दे रही है। ऐसे में अब सरकार एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 के जरिए व्यापार और निवेश समेत क्षेत्रों को नई उड़ान प्रदान कर सकती है।

Mohan Yadav

Photo Credit: Google

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के निवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। इसी वजह से एमपी विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीजेपी की अगुवाई में एमपी सरकार राज्य में निवेश से लेकर बुनियादी ढांचे तक को बेहतर करने का प्रयास कर रही है। सरकार समाज के हर वर्ग को बराबरी के साथ विकसित मध्य प्रदेश के मिशन में शामिल कर रही है। इसी कड़ी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से होने वाला यह समारोह यूपी के वाराणसी में 31 मार्च 2026 को होगा।

सीएम मोहन यादव ने ‘एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026’ को लेकर दी खास जानकारी

बीजेपी के सीनियर लीडर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘अंतरराज्यीय सहयोग को ठोस, परिणामोन्मुख और वैश्विक दृष्टि से जोड़ने की दिशा में निर्णायक पहल है एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026, जिसका आयोजन वाराणसी में 31 मार्च 2026 को होगा।’

सीएम ने आगे कहा, ‘सहयोग, समन्वय और संकल्प से विकास का नया मॉडल सशक्त होगा। मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन-2026 के जरिए दोनों राज्यों को कई तरह के लाभ होंगे। इस आयोजन के जरिए निवेश, निर्यात और ओडीओपी को नया विस्तार मिलेगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से सीखेंगे आधुनिक तीर्थ प्रबंधन। साथ ही व्यापार, कौशल और उद्योग में सहयोग बढ़ेगा। शिल्पकारों को “गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर” से नया अवसर मिलेगा। काशी-उज्जैन-चित्रकूट पर्यटन सर्किट को नई गति मिलेगी।’

मोहन यादव सरकार ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात

वहीं, पिछले दिन एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में दिगंबर और श्वेताम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित ‘महावीर जयंती व्याख्यान एवं सम्मान समारोह’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘भगवान महावीर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। स्व हितों के लिए पूरे विश्व को विषम परिस्थितियों में ला देने वालों को उनके ‘अहिंसा परमो धर्म:’ सूत्रवाक्य को याद करना चाहिए। इंदौर में दिगंबर और श्वेताम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित ‘महावीर जयंती व्याख्यान एवं सम्मान समारोह’ में वरिष्ठ समाजसेवियों को ‘महावीर अलंकरण’ से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्र के निर्माण में जैन समाज ने महान योगदान दिया है।’

उधर, एमपी के सीएम ने प्रदेश के एविएशन के क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम किया। सीएम ने देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल इंदौर के टर्मिनल-1 का लोकार्पण कर जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा, ‘इंदौर से हवाई यात्रा और सुगम होगी। यात्रियों को यह टर्मिनल भारतीयता का एहसास कराएगा। सामान्य रेस्टोरेंट और एयरपोर्ट पर मिलने वाली चाय एवं अल्पाहार की कीमतों के अंतर को समाप्त किया है।मप्र में हर 150 किलोमीटर पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट, 75 किलोमीटर पर एक एयरस्ट्रिप और 45 किलोमीटर पर एक हेलीपैड के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।’

Exit mobile version