Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार निवासियों के विकास के लिए कई योजनाओं को ला रही है। एमपी सरकार ने राज्य के नागरिकों को कई खास कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। सीएम मोहन यादव की अगुवाई में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब और वंचित वर्ग के लिए पक्का आवास सहित कई सुविधाएं मुहैया करा रही है। ऐसे में एमपी सरकार प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए ‘अपने आवास’ योजना के जरिए भला करने का कार्य कर रही है। सीएम मोहन ने इस संबंध में खास जानकारी दी है।
मोहन यादव सरकार गरीबों के सपने को दे रही नए पंख
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पोस्ट कर बताया, ‘हमारा मध्यप्रदेश, हर गरीब परिवार के ‘अपने आवास’ का साकार होता सपना और छोटे व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने के अवसर।’ ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के जरिए अब तक 8 लाख 77 हजार से अधिक पक्के आवासों का लाभ लोगों को दिया जा चुका है। 5 वर्षों में 10 लाख नए घरों का निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में एमपी बढ़ते निवेश से समृद्धि की ओर अग्रसर है। मोहन सरकार की बेहतर नीतियों और निवेश प्रोत्साहन से मध्य प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार मिल रही है।’
हमारा मध्यप्रदेश…
हर गरीब परिवार के ‘अपने आवास’ का साकार होता सपना और छोटे व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने के अवसर। pic.twitter.com/zMZMP209fi
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 28, 2026
विकसित मध्य प्रदेश की दिशा में सरकार उठा रही अहम कदम
उधर, मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर मोहन यादव ने विकसित मध्य प्रदेश के टारगेट की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को बधाई दी। सीएम मोहन ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आप सभी अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे। नागरिकों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।’
