CM Mohan Yadav सरकार के फैसलों से महिला सशक्तिकरण को मिली नई पहचान; इन योजनाओं का मिल रहा जबरदस्त फायदा, समझे इसके मायने

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए कई जरूरी कदम उठा रही है। जिससे जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

CM Mohan Yadav

फाइल फोटो

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए कई जरूरी कदम उठा रही है। जिससे जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। गौरतलब है कि CM Mohan Yadav की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यहां तक कि महिलाओं के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है। जिसमे लखपति दीदी, नए स्टार्ट-अप्स समेत स्व-सहायता समूह शामिल है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

CM Mohan Yadav सरकार के फैसलों से महिलाओं को पहुंच रहा फायदा 

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। दी जानकारी के अनुसार अभी तक 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों से जुड़ी 65 लाख+महिलाएं, 12 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है। इसके अलावा 47 प्रतिशत नए स्टार्ट-अप्स का नेतृत्व कर रहीं महिलाएं शामिल है।

इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे महिलाओं को जबरदस्त फायदा मिल रहा है। मालूम हो कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जाती है, ताकि गरीब महिलाएं इन पैसों से अपनी जरूरतें पूरा कर सके, और उन्हें किसी के भरोसे रहने की जरूरत ना पड़े।

प्रमुख योजनाओं से सशक्त नारी शक्ति

बता दें कि CM Mohan Yadav ने इसकी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “देवी आहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन से आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिली है। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1500 रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है।

साथ ही शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी मिल रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना से आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती महिलाओं को सहायता प्रदान की जा रही है”। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई जरूरी कदम उठा रही है।

 

Exit mobile version