CM Mohan Yadav की अगुवाई में मध्य प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान, लाखों छात्रों को मिल रहे ढेरों फायदे

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अहम फैसले ले रहे हैं। एमपी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की वजह से राज्य के लाखों छात्रों को लाभ हो रहा है।

Mohan Yadav

Photo Credit: Google

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार सतत विकास की राह पर बनी हुई है। प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रदेश को विकसित राज्य बनाया जा सके। ऐसे में किसी भी राज्य के विकसित होने के लिए अच्छी शिक्षा का होना जरूरी है। यही वजह है कि एमपी की मोहन यादव सरकार एजुकेशन सेक्टर में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एमपी में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ऐसे में एमपी के लाखों स्कूली छात्रों को बढ़िया स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है।

Mohan Yadav सरकार शिक्षा क्षेत्र पर दे रही है खास जोर

बता दें कि मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव ने शिक्षा के विस्तार को जरूरी समझते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। ताकि प्रदेश की प्रगति बढ़ती रहे। बीजेपी की सरकार शिक्षा का प्रकाश पूरे मध्य प्रदेश पर डाल रही है,जिससे शिक्षा का स्वर्णिम विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े सुधार और योजनाओं को लागू किया है। सरकार ने नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से उतारा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने पर पूर्ण जोर दिया है। सरकार ने योजना के तहत प्रदेश में स्किल आधारित शिक्षा, लोकल भाषा में पढ़ाई और रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग को बढ़ावा दिया है।

सीएम मोहन यादव ने जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के साथ किया संवाद

आपको बता दें कि बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस शुभ अवसर पर सीएम मोहन ने कहा कि भोपाल निवास में जल्द ही ‘बहनों की पंचायत’ होगी। जन्मदिन के अवसर पर आज निवास पधारीं बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ प्राप्त कर मन अभिभूत है। इस आत्मीय प्रेम और अटूट विश्वास के लिए सभी बहनों को हृदय से धन्यवाद।

सीएम ने आगे बताया, ‘आज जन्मदिन पर भोपाल निवास में दिव्यांग बच्चों का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनसे आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।’ गौरतलब है कि एमपी सरकार लगातार प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और स्कूली छात्रों के लिए कल्याणाकारी योजनाओं को ला रहे हैं। साथ ही सरकार समाज के हर तबके तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने का पूर्ण प्रयास कर रही है।

Exit mobile version