Mohan Yadav: राज्य की तस्वीर बदलने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने तमाम कदम उठाए हैं। कृषि से उद्योग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जगत तक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में सीएम मोहन यादव की सरकार सशक्त मध्य प्रदेश की नींव भी मजबूत कर रही है।
प्रदेश में 14 वर्ष से कम की बालिकाओं को नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण के तहत लाभ दिया जा रहा है। मोहन यादव सरकार की इस पहल का लाभ अब तक 2 लाख से अधिक बालिकाओं को मिल चुका है। मध्य प्रदेश सरकार बेटियों को एचपीवी टीकाकरण के रूप में सुरक्षा कवच मुहैया कराकर उन्हें फायदा पहुंचा रही है।
HPV टीकाकरण कर सशक्त MP की नींव रख रही Mohan Yadav सरकार
मध्य प्रदेश सरकार एचपीवी टीकाकरण को रफ्तार देकर सशक्त एमपी की नींव रख रही है। सरकार द्वारा इस संदर्भ में कुछ आंकड़े भी साझा किए गए हैं। अब तक नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण के तहत 2 लाख से अधिक बेटियों को सुरक्षा कवच मुहैया कराया जा चुका है। नि:शुल्क टीकाकरण का दौर अभी भी जारी है जो बेटियों को लाभान्वित करेगा।
बेटियों के स्वस्थ भविष्य के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार
HPV टीकाकरण अभियान के अंतर्गत
2 लाख से अधिक बालिकाओं को मिला सुरक्षा कवच @DrMohanYadav51 @healthminmp #CMMadhyaPradesh #HPVVaccine pic.twitter.com/k5MJVHAw1M— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 28, 2026
इस मुहिम की मदद से मोहन यादव सरकार सशक्त मध्य प्रदेश की नींव को मजबूत करने का काम कर रही है। बेटियों की उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी एचपीवी टीकाकरण सरकार की प्राथमिकता को दर्शाती है। मोहन यादव सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल से बेटियां सशक्त होकर राज्य के विकास में योगदान देने का काम करेंगी।
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध सरकार!
एमपी सरकार राज्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 9 से 14 वर्ष की उम्र के अंतर्गत आने वाली बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने का काम करेगा।
ये टीकाकरण बालिकाओं के जननांग मस्सों, योनि, गुदा और गले के कैंसर के जोखिम को भी कम करता है। इसे यौन रूप से सक्रिय होने से पहले लगवाना ही सबसे बेहतर माना गया है। यही वजह है कि बालिकाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मोहन यादव सरकार राज्यव्यापी अभियान चलाकर एचपीवी टीकाकरण को गति देने का काम कर रही है।
