Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में छात्रों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एमपी सरकार ने उठाए ये साहसिक कदम

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार स्कूली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। सरकार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई खास योजनाओं की शुरुआत की है, जिससे छात्रों को काफी लाभ मिल रहा है।

Mohan Yadav

Photo Credit: Google

Mohan Yadav: किसी भी राज्य के विकसित होने के लिए उस प्रदेश का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य को विकसित बनाने के लिए लगातार एजुकेशन सेक्टर में कई अहम कार्य कर रहे हैं। एमपी सरकार स्कूली शिक्षा को बेहतर करने का प्रयास कर रही है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एजुकेशन पढ़ाई मिल सके। साथ ही एमपी में सभी स्कूली छात्रों का भविष्य बढ़िया बनाया जा सके। एमपी की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार छात्रों के सपने को नई गति दे रही है।

मोहन यादव सरकार ने छात्रों के विकास के लिए उठाए कई कदम

बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार छात्रों को कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही है। एमपी सरकार स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम को स्टार्ट कर रही है। साथ ही स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों को मुफ्त दी जा रही है। बीजेपी सरकार ने छात्रों की सुविधा के लिए वोकेशनल कोर्स की भी शुरुआत की है। सरकार की इस पहल के जरिए छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। एमपी सरकार ने राज्य में 200 नए “सांदीपनि विद्यालय” खोलने की घोषणा की है। ये स्कूल गुणवत्ता आधारित और आधुनिक शिक्षा मॉडल पर आधारित हैं। इस कदम का मकसद है कि सूबे के सभी सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों की तरह विकसित किया जाएगा।

मोहन यादव सरकार छात्रों के साथ शिक्षकों का भी कर रही सम्मान

शिक्षा क्षेत्र में मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप योजना के जरिए लाभ प्रदान कर रही है। एमपी सरकार 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देती है। अभी तक लगभग 94000 से अधिक विद्यार्थियों को 235 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी गई है। इतना ही नहीं, एमपी की बीजेपी सरकार छात्रों के साथ टीचरों का भी सम्मान कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने शिक्षकों के सम्मान और भूमिका पर जोर दिया है। सरकार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया है। साथ ही सूबे की एजुकेशन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तेजी से लागू किया जा रहा है। इन सभी प्रयासों से स्कूली छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाया जा रहा है।

Exit mobile version