---Advertisement---

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत लोगों को जागरूक करेंगे CM Mohan Yadav, जानिए गंगा दशहरा के मौके पर क्या बोले मध्य प्रदेश सीएम

CM Mohan Yadav: गंगा दशहरा के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक अहम पहल की घोषणा की है और इसके साथ ही राज्य के लोगों में जल को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए क्या फैसला किया है आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2026 1:13 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: 25 मई को गंगा दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है और यह दिन सनातन संस्कृति में काफी अहम माना जाता है। वहीं इस सब के बीच सीएम मोहन यादव ने इस खास दिन पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक अहम घोषणा की है जहां मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेश भर में वृहद आयोजन किया जाने वाला है। इसके तहत अलग-अलग कार्यक्रम के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं सीएम मोहन यादव ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के सीएम ने क्या कहा।

इन प्रस्तुतियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का सीएम मोहन यादव ने किया आह्वान

चीफ मिनिस्टर मध्य प्रदेश ने x प्लेटफार्म पर कहा, “जल गंगा संवर्धन अभियान, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेश पर में जल संरक्षण एवं जन जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन।” इसके साथ ही बताया गया कि 25 मई को प्रदेश भर में आयोजन किए जाएंगे जिसमें प्रभात फेरी से लेकर नदी एवं जलाशय परिक्रमा, साइकिल रैली, चुनरी अर्पण, पूजन, श्रमदान जल संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की जाएगी। निश्चित तौर पर गंगा दशहरा के मौके पर सीएम मोहन यादव जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करेंगे।

CM Mohan Yadav ने गंगा दशहरा को लेकर इस तरह लोगों को किया जागरूक

वहीं इस सब के बीच सीएम मोहन यादव ने कहा कि “गंगा दशहरा की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। गंगा मैया के चरणों में बारंबार प्रणाम करता हूं। गंगा जी सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। भारत की जीवन-रेखा हैं। यहां की समृद्ध सभ्यता की शाश्वत अभिव्यक्ति हैं। उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सीएम ने कहा कि गंगा दशहराः जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व… यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जल संरक्षण को एक राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप दिया है। उन्होंने जल को विकास का प्रमुख पैरामीटर बनाते हुए ‘हर घर जल और जल है तो कल है’ के संकल्प को साकार किया।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026

कल का मौसम 15 June 2026

जून 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 14, 2026