---Advertisement---

CM Shivraj ने पेशाब कांड पीड़ित दमशत रावत के धोए पैर, दुःख जताते हुए आदिवासी से मांगी माफ़ी 

CM Shivraj: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेशाब कांड मामले पर आदिवासी पुरुष से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने पीड़ित दमशत रावत से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी। दरअसल पेशाब कांड होने के बाद आदिवासी परिवार सीएम आवास पंहुचा। जहां मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित दमशत रावत के चरण ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 6, 2023 1:12 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

CM Shivraj: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेशाब कांड मामले पर आदिवासी पुरुष से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने पीड़ित दमशत रावत से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी। दरअसल पेशाब कांड होने के बाद आदिवासी परिवार सीएम आवास पंहुचा। जहां मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित दमशत रावत के चरण धोए। वहीं इससे पहले पेशाब कांड मामले के दोषी प्रवेश शुक्ला को पहले तो गिरफ्तार कर लिया गया फिर इसके बाद उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया। 

सीधी (Sidhi) पेशाब कांड मामले पर अब तक क्या-क्या हुआ ? 

सारा मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले का है। जहां प्रवेश शुक्ल नाम के एक आदमी ने आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब खुलेआम पेशाब कर दिया था। तभी किसी ने इस शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो बना लिया और फिर इंटरनेट पर डाल दिया। ऐसे में यह वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद इस मामले को पुलिस और खुद मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लिया। उन्होंने इस दौरान आरोपी के खिलाफ NSA लगाने की बात कही। जिसके बाद मध्य प्रदेश की पुलिस फ़ौरन हरकत में आते हुए प्रवेश को गिरफ्तार कर लेती है। फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चला देती है। फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. 

CM Shivraj ने धोए आदिवासी पीड़ित के धोए पैर

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पेशाब कांड मामले पर एक इमेज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।  दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी पीड़ित दमशत रावत के पैर धोते दीख रहे हैं। इस दौरान पीड़ित एक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि मुख्यमंत्री उनके पाव जल से धो रहें हैं। ख़बरों की मानें तो आदिवासी पीड़ित परिवार CM आवास पंहुचा था। ऐसे में मुख्यमंत्री ने उनके पैर पखारते हुए पीड़ित से माफ़ी भी मांगी। साथ ही उन्होंने इस बात का दुःख भी जताया और कहा -”मन दु:खी है; दशमत जी आपकी पीड़ा बाँटने का यह प्रयास है, आपसे माफी भी माँगता हूँ, मेरे लिए जनता ही भगवान है!”

“यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।”  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026