---Advertisement---

MP News: शहीदों और महापुरुषों को सम्मान देगी मध्य प्रदेश सरकार, CM शिवराज ने जारी किए 431 करोड़ रुपये

MP News: मध्य प्रदेश के हर शहरी निकाय में अब शहीदों और महापुरुषों को मूर्तियां लगाई जाएंगी। CM शिवराज ने इसके लिए 431 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 17, 2023 2:07 अपराह्न | Updated: जून 17, 2023 2:47 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभी चुनाव (MP Assembly Election 2023) के लिए सभी पार्टियों ने कसरत तेज कर दी है। सरकार की बात करें तो सरकार भी चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट गई है। इसके लिए सरकार शहरों के विकास पर ज्यादा फोकस कर रही है। प्रदेश में पिछले साल हुए निकाय चुनाव के बाद अब सरकार ने शहरी निकायों के विकास के लिए फंड भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष निधि से 431 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

शहीदों और महापुरुषों को मिलेगा सम्मान

शहरी निकायों को जारी फंड के तहत एक ओर जहां विकास के कई कार्य किए जाएंगे, तो वहीं क्षेत्र के शहीदों और महापुरुषों को सम्मान दिया जाएगा। सरकार द्वारा जारी इस फंड से शहीदों और महापुरुषों की मूर्तियां बनाई जाएंगी। जिन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा फंड से सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। सभी नगर निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि तुरंत विकास कार्य शुरू किए जाएं, ताकि समय रहते इन्हें पूरा किया जा सके।

फंड से पूरे होंगे ये कार्य

-शहरी निकायों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।
-शहीदों और महापुरुषों को सम्मान देने के लिए उनकी प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।
-प्रदेश की 356 नगरीय निकायों में अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य होंगे।
-सीमेंट कांक्रीट सड़क, डामरीकृत, सड़क डिवाइडर निर्माण, पार्कों का निर्माण, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, शमशान घाट आदि के निर्माण होंगे।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Indore Viral Video

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

कल का मौसम 4 Feb 2026

फ़रवरी 3, 2026

Rain Alert 4 Feb 2026

फ़रवरी 3, 2026

कल का मौसम 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026