---Advertisement---

कांग्रेस के बड़े नेता Digvijay Singh पर हुई FIR दर्ज, जानें किस बयान को लेकर मचा हुआ है बवाल

Digvijay Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ दो अलग-अलग जगहों पर FIR दर्ज करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से द्वितीय सरसंघचालक ‘माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर’ की तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। जिसके बाद ‘राष्ट्रीय ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 9, 2023 1:27 अपराह्न

Digvijay Singh
Follow Us
---Advertisement---

Digvijay Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ दो अलग-अलग जगहों पर FIR दर्ज करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से द्वितीय सरसंघचालक ‘माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर’ की तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। जिसके बाद ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके खिलाफ पुलिस केस (FIR) दर्ज करवाया गया है। इस मामले पर ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के लोगों का कहना है कि कांग्रेसी नेता ने हमारे संघ की छवि धूमिल करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की है। वहीं इस मामले को तूल पकड़ता देख प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया है। 

Digvijay Singh को गोलवलकर पर टिप्पड़ी करना पड़ा भारी

ख़बरों की मानें तो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शनिवार को इंदौर के तुकोगंज थाने में आपराधिक प्रकरण के तहत FIR दर्ज करवाया गया है। FIR दर्ज कराने वाले का नाम  राजेश जोशी बताया जा रहा है, जो कि हाई कोर्ट वकील हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री खिलाफ अनरगल पोस्ट टिप्पड़ी के कारण उज्जैन में भी मामला दर्ज करने खबर सामने आ रही हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट क्या लिखा ?

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा – “गुरु गोलवलकर जी के दलितों पिछड़ों और मुसलमानों के लिए व राष्ट्रीय जल जंगल व ज़मीन पर अधिकार पर क्या विचार थे अवश्य जानिए।”

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1677464306202574848?s=20

देखा जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद एक तरफ आरएसएस के कार्यकर्ता विरोध कर  दर्ज करवा रहे थे, तो वहीं प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज चौहान कांग्रेसी नेता पर ट्वीट के माध्यम से निशाने पर ले रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा, “बिना तथ्यों की जानकारी के दुष्प्रचार करना और विद्वेष फैलाना कांग्रेस के नेताओं की आदत है। श्रद्धेय श्री गोलवलकर गुरुजी ने आजीवन सामाजिक विभेद मिटाने और समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य किया। गुरुजी के विषय में इस तरह का मिथ्या प्रचार कांग्रेसी नेताओं की कुंठा को दर्शाता हैं, गुरुजी का झूठा चित्र लगा कर सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने की कोशिश निंदनीय है।”

RSS समर्थक ने अपने ट्वीट क्या लिखा ?

जानकरी हुए RSS समर्थक ने अपने ट्वीट में लिखा, “श्री गोळवलकर गुरुजी के संदर्भ में यह ट्वीट तथ्यहिन है तथा सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने वाला है।संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह झूठा photoshopped चित्र लगाया हैं।श्री गुरूजी ने कभी भी ऐसे नहीं कहा। उनका पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में लगा रहा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026