---Advertisement---

MP News: भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शाम एक बड़ी घटना पेश आई। यहां के मंत्रलाय वल्लभ भवन के समीप स्थित सतपुड़ा भवन में अचानक आग लग गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 12, 2023 6:38 अपराह्न

MP NEWS
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (12 जून) शाम एक बड़ी घटना पेश आई। यहां के मंत्रलाय वल्लभ भवन के समीप स्थित सतपुड़ा भवन में अचानक आग लग गई। जिसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई है और लोग अपनी जान बचाने के लिए भवन से बाहर निकल आए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आगजनी की इस घटना में कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: CoWin Data Breach: कोविड वैक्सीन ऐप के जरिए डेटा लीक का दावा, सरकार ने विपक्ष के आरोपों को नाकारा, बताया बेबुनियाद

कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

जानकारी के मुताबिक ये आग शाम करीब चार बजे लगी। बताया जा रहा है कि आग पहले तीसरी मंजिल पर स्थित आदिम जाति क्षेत्रीय विकास परियोजना के कार्यालय में लगी। उसके बाद आग ने विकराल रूप धारण करते हुए चौथी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। चौथी मंजिल पर स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय है। आग इतनी तेजी से फैली की वहां भगदड़ मच गई थी। आग का धुआं देख लोग तुरंत भवन से बाहर निकाल आए और अपनी जान बचाई। इस घटना में दोनों विभागों के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दमकल कर्मियों ने बताया कि सतपुड़ा भवन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, कई सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: PM Modi के अमेरिका दौरे का क्रेज, न्यूजर्सी के एक रेस्तरां ने बना डाली स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली, खूब पसंद कर रहे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026