---Advertisement---

सोशल मीडिया साइट पर एक बार फिर CM Shivraj के खिलाफ अभद्र भाषा का हुआ यूज, जानें क्या है मामला  

एमपी के सीएम शिवराज के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा बहुत ही आपत्तिजनक भाषा का यूज किया गया है। लगभग एक ही प्रकार की भाषा का यूज करते हुए जहां ग्वालियर से एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाली गई वहीं भिंड जिले से भी ट्विटर पर ऐसी ही एक पोस्ट डाली गई है। क्राइम ब्रांच की एक साइबर टीम ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है और फरार आरोपी की सही लोकेशन का पता लगाने में जुट गई है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 28, 2023 6:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Shivraj: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh)के खिलाफ सोशल मीडिया साइट(Social Media Site)पर एक पोस्ट का मामला सामने आया है। जिसमें उनके खिलाफ काफी आपत्तिजनक भाषा का यूज किया गया है। राज्य के ग्वालियर से इंस्टाग्राम के एक यूजर के द्वारा डाली गई इस डेरोगेटरी पोस्ट के लिए उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आपको बता दें सोशल मीडिया साइट आम जनता के हाथ में ऐसा हथियार लग गया है। जहां जनता को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं का अभी कोई नैतिक ज्ञान तक नहीं है।

जानें क्या है मामला

आपको बता दें कि वैसे तो सामान्य रुप से भी किसी के खिलाफ अभद्र भाषा का यूज करना कानूनी रुप से जुर्म है लेकिन जब बात किसी राज्य के सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का हो तो तब ये एक बहुत गंभीर और संवेदनशील मामला हो जाता है। इसी तरह की एक पोस्ट 26 फरवरी को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ ग्वालियर के एक इंस्टाग्राम यूजर के द्वारा पोस्ट की जाती है। ठाकुर सरस सिकरवार के नाम से बनी इस आईडी से सीएम शिवराज के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का यूज कर इस पोस्ट को डाला गया। जो कुछ ही देर में वायरल हो गई। एक डेरोगेटरी पोस्ट के तौर पर एक बीजेपी कार्यकर्ता दीपक पांडे ने इस यूजर के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया गया। मामला संज्ञान में आते ही क्राइम ब्रांच की एक साइबर एक्सपर्ट की टीम इस इंस्टाग्राम आईडी और उसके आईपी एड्रेस की जांच में जुट गई। आरोपी इसके बाद फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की सटीक लोकेशन पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scame: गिरफ्तारी को चुनौती देने सिसोदिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, मामले को लेकर CJI से की ये अपील

ट्विटर पर भी हुई ऐसी ही पोस्ट

कहा जा रहा है इसी प्रकार की एक पोस्ट ट्विटर से भी एमपी के भिंड से भी की गई है। जिसका कंटेंट संभवतः एक जैसा ही है। इसीलिए एमपी पुलिस का अंदेशा है कि दोनों ही मामले में उसको एक ही आरोपी का हाथ नजर आ रहा है। जिसने शायद अलग-अलग आईडी बनाकर सीएम शिवराज के खिलाफ सुनियोजित पोस्ट की है।

ये भी पढ़े:Delhi Liquor Scame: CBI को मिला Sisodia को CCTV निगरानी में रखने का कोर्ट से आदेश, पत्नी और वकील से रोज मिलने की इजाजत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 11, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 11, 2026

Akbaruddin Owaisi

फ़रवरी 10, 2026

RSS Event Mumbai

फ़रवरी 10, 2026