---Advertisement---

Independence Day 2024: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM Mohan Yadav, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत किया ये बड़ा दावा

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देश के विभिन्न हिस्से में उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल होने का दावा करने वाली BJP की ओर से इस क्रम में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 12, 2024 3:57 अपराह्न

Independence Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देश के विभिन्न हिस्से में उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल होने का दावा करने वाली BJP की ओर से इस क्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भी आज इसी क्रम में राजधानी भोपाल में पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ओयोजित की गई तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सीएम मोहन यादव ने मजबूती से अपना पक्ष भी रखा। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, MP के हर गली, मोहल्ले और गांव में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। राज्य के लोग घर-घर में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता और एकता का सम्मान कर रहे हैं। (Independence Day 2024)

CM Mohan Yadav का खास अंदाज

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज राज्य की राजधानी भोपाल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ से जुड़ी तस्वीर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से भी साझा किया है। सीएम मोहन यादव का कहना है कि “आजादी के पावन पर्व पर पूरा देश और प्रदेश, खुशी और गर्व के साथ स्वतंत्रता के उत्सव में डूबा हुआ है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, हर गली, हर मोहल्ले और हर गांव में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। हम घर-घर में तिरंगा फहराकर अपनी स्वतंत्रता और एकता का सम्मान कर रहे हैं।”

CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल होने के बाद ‘देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन’ में भी हिस्सा लिया।

सीएम मोहन यादव ने इस सम्मेलन में बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट किया है कि “नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।” दावा किया जा रहा है कि इससे जनप्रतिनिधि और सशक्त हो सकेंगे व अपने निर्वाचित क्षेत्रों में और तत्परता के साथ सक्रियता बरकरार रखेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026