---Advertisement---

वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बेहतर उद्योग नीतियां! MP में रोजगार के अवसरों का सृजन कर रही Mohan Yadav सरकार, निवेश को बढ़ावा

सीएम Mohan Yadav के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रयासों से उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। इससे युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं और उनके सपनों को उड़ान मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 4, 2026 1:44 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में संभावनाओं के द्वार लगातार खुल रहे हैं। कृषि जगत से लेकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य जगत तक में सुविधाओं का विस्तार कर राज्य सरकार रोजगार के अवसरों का सृजन भी कर रही है। सीएम मोहन यादव की सरकार देश के अग्रणी राज्यों में एक है जहां निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। मध्य प्रदेश में उद्योग के अनुकूल नीतियां, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशकों का रुझान सूबे की तस्वीर बदल रहा है। सीएम मोहन यादव की पहल से बड़े पैमाने पर निवेश को बढ़ावा मिला है। इतना ही नहीं, सरकार युवाओं के सपने साकार करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है।

रोजगार के अवसरों का सृजन कर रही Mohan Yadav सरकार!

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार राज्य में रोजगार के तमाम नए अवसरों का सृजन कर रही है। इस दिशा में कई प्रयत्न हुए हैं।

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उद्योग विभाग द्वारा निवेश के अनुकूल नीतियां बनाई गई हैं। इसका असर ये है कि बड़ी संख्या में निवेशक मध्य प्रदेश का रुख कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इसका असर रोजगार के अवसरों के सृजन पर भी है। रोजगार सृजन के मामले में मध्य प्रदेश फिलहाल नंबर 1 पर है। इसका दावा मोहन यादव की सरकार द्वारा किया जा रहा है। राज्य में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे रेल नेटवर्क, एयरपोर्ट आदि की मदद से निवेश के अनुकूल माहौल है। इसका सकारात्मक असर सूबे की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

अनुकूल नीतियों की मदद से उद्योग को मिला बढ़ावा!

राज्य में उद्योग के लिए सरकार द्वार अनुकूल नीतियां तैयार की गई हैं। इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिला है। आंकड़ों की मानें तो अब तक यहां 9 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आ चुका है। इससे उद्योग को बढ़ावा मिला है। साथ ही सीएम मोहन यादव की सरकार युवाओं के लिए स्किल बेस्ड ट्रेनिंग कराते हुए उन्हें कुशल बनाने का काम कर रही है। रोजगार मेला व युवा संगम का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इन सभी प्रयासों का असर मध्य प्रदेश के विकास पर है और सूबे की तस्वीर पूरी तरह से बदली नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 18, 2026

Punjab News

मई 18, 2026

Rashifal 19 May 2026

मई 18, 2026

Bulandshahr Video

मई 18, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 18, 2026

Heatwave Alert 19 May 2026

मई 18, 2026