---Advertisement---

Mohan Yadav सरकार कर रही मानवता और सेवा का सम्मान, ‘राहवीर योजना’ के तहत दे रही 25000 रुपये की प्रोत्साहन राशि; जानें डिटेल

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार 'राहवीर योजना' के तहत सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को प्रोत्साहन रकम दे रही है। इससे रोड एक्सीडेंट में मरने वाले लोगों की संख्या कम हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2026 3:39 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में बुलेट की रफ्तार से विकास हो रहा है। ऐसे में एमपी के सीएम मोहन यादव की अगुवाई में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है। इसी क्रम में एमपी सरकार ‘राहवीर योजना’ को तेजी से बढ़ा रही है, ताकि सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को सही टाइम पर मदद मिल सके। एमपी की डबल इंजन की सरकार इस योजना के तहत घायलों की सहायता करने वालों को 25000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है।

मोहन यादव सरकार ‘राहवीर योजना’ को दे रही रफ्तार

बता दें कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ‘राहवीर योजना’ को पूर्ण गंभीरता के साथ आगे लेकर जा रही है। अगर कोई व्यक्ति दुर्घटना में घायल इंसान को पहले 1 घंटे) में अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे सरकार सम्मान और इनाम देती है। एमपी सरकार घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25000 रुपये का इनाम। साथ ही सम्मान पत्र मिलता है।

वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित लोगों को 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार भी मिल सकता है। इस पहल से राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सड़क हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या में कमी लाई जाए। एमपी सरकार ने इस योजना को 2025 में ही लागू किया था। इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि इस योजना में मदद करने वाले व्यक्ति को कानूनी झंझट से भी बचाया जाता है, ताकि लोग बिना डर के आगे आएं।

सीएम मोहन यादव ने सभी तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं

वहीं, एमपी के चीफ मिनिस्टर मोहन यादव ने वीरवार को एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर सभी तीर्थयात्रियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम मोहन ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जय बदरी विशाल, भू-वैकुण्ठ, चार धामों में से एक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। यह अवसर सनातन धर्म, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। सनातन अनुयायियों एवं तीर्थयात्रियों को दिव्य यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बदरीनाथ जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026