Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में सुविधाओं का विस्तार कर रही सरकार की नजरें हर पहलुओं पर टिकीं हैं। दरअसल, सीएम मोहन यादव की सरकार राज्य की तस्वीर बदलने की दिशा में प्रयासरत है। इसी क्रम में तमाम योजनाओं को गति मिल रही है। इसी क्रम में पीएमश्री हेली सेवा को भी विस्तार देने का काम हुआ है। इंदौर और जबलपुर सेक्टर के बाद भोपाल में भी पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत हुई है जो राजधानी को चंदेरी और ओरछा से जोड़ेगी। मोहन यादव सरकार की इस पहल से आध्यात्मिक और वाइल्डलाइफ पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा।
इंदौर, जबलपुर सेक्टर के बाद भोपाल से भी पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का आगाज
मध्य प्रदेश के तीन सेक्टर में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत हो चुकी है।
🚁पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का विस्तार
🚁पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा अंतर्गत तीसरे सेक्टर
भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ@DrMohanYadav51@AAI_Official @tourismdeptmp @MPTourism @TrustsReligious #JansamparkMP pic.twitter.com/udht7gPBjK— Jansampark MP (@JansamparkMP) April 26, 2026
इसमें इंदौर, जबलपुर के बाद भोपाल सेक्टर का नाम भी जुड़ गया है। हेली सेवा की मदद से भोपाल से से चंदेरी और ओरछा को जोड़ा जाएगा। श्रद्धालु राजधानी भोपाल से चंदेरी और ओरछा की यात्रा कर सकेंगे। इससे पूर्व इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेली पर्यटन सेवा जारी है। वहीं जबलपुर से कान्हा और बांधवगढ़ के लिए भी हेली सेवा जारी है। ऐसे में अब सीएम मोहन यादव की सरकार ने सेवा को विस्तार देते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा को विस्तार दे रही Mohan Yadav सरकार!
सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सूबे में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा को विस्तार दे रही है। इसी क्रम में इंदौर और जबलपुर के बाद भोपाल सेक्टर में हेली सेवा का आगाज हुआ है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं के समय की बचत होगी। साथ ही सूबे की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसका असर ये होगा कि सूबे में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
