Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी विकास को गति मिल रही है। इसमें सरकार की अहम भूमिका है जिसकी नीतियां ग्रामीण जीवन की तस्वीर बदलने का काम कर रही है। सीएम मोहन यादव की सरकार रोड नेटवर्क को भी लगातार बढ़ावा दे रही है। इसका असर ये है कि वर्तमान में मध्य प्रदेश भर में 5 लाख किमी से अधिक का रोड नेटवर्क है। राज्य से 48 राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं जो कुल 9200 किमी का क्षेत्र कवर करते हैं। सीएम मोहन यादव की सरकार द्वारा रोड नेटवर्क को विस्तार देने से औद्योगिक व ग्रामीण विकास को गति मिल रही है।
औद्योगिक जगत के साथ ग्रामीण विकास को भी रफ्तार दे रही Mohan Yadav सरकार!
मध्य प्रदेश में राज्य सरकार औद्योगिक विकास के साथ ग्रामीण विकास को भी रफ्तार दे रही है। इस क्रम में कई कार्य किए गए हैं। सरकार की ओर से सड़क नेटवर्क को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। इससे लोगों की सुविधाएं बढ़ रही हैं। जहां एक ओर बेहतर सड़क नेटवर्क परिवहन को सुगम बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इससे लॉजिस्टिक्स लागत कम हो रही है। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाके विनिर्माण के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में स्थापित हो रहे हैं। इससे राज्य के औद्योगिक जगत को रफ्तार मिलने के साथ ग्रामीण विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।
रोड नेटवर्क को विस्तार देकर बदली MP की तस्वीर
सूबे में आज रोड नेटवर्क को बढ़ावा मिल रहा है। आंकड़ों की माने तो मध्य प्रदेश में फिलहाल 5 लाख किमी से अधिक लंबा रोड नेटवर्क है।
#मध्यप्रदेश में शानदार रोड कनेक्टिविटी
🛣️5 लाख किलोमीटर से अधिक लंबा सड़क नेटवर्क#RoadConnectivity #JansamparkMP pic.twitter.com/djkbvhT8NL
— Jansampark MP (@JansamparkMP) May 5, 2026
राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की संख्या 48 तक पहुंच गई है। ये कुल मिलाकर 9200 किमी का क्षेत्र कवर करती हैं। इससे इतर अंतर्राज्यीय सड़कें भी हैं जो शहरों से गांवों तक फैली हैं। इस बड़े रोड नेटवर्क का लाभ मध्य प्रदेश की जनता को हो रहा है। कनेक्टिविटी बेहतर होने से उनके समक्ष अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। सीएम मोहन यादव की सरकार 6 नए इकोनॉमिक कॉरिडोर के साथ कई शहरों में रिंग रोड निर्माण भी करा रही है। इसके जरिए सरकार ने मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है।






