Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने की दिशा में प्रयासरत राज्य सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी क्रम में द्वारका नगरी योजना भी बेहद अहम है जिसकी मदद से शहरों का कायाकल्प सुनिश्चित किया जा रहा है। द्वारका नगरी योजना की मदद से शहरों में आवास का निर्माण, सड़कों की मरम्मत और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम जारी है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की पहल का असर ये है कि शहरों की चकाचौंध बढ़ गई है।
शहरों का कायाकल्प कर रही Mohan Yadav सरकार की खास योजना
मध्य प्रदेश सरकार की द्वारका नगरी योजना शहरों का कायाकल्प करने का काम कर रही है।
शहरी विकास से समृद्धि की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश
➡️‘द्वारका नगरी योजना’ के अंतर्गत नगरीय निकायों का व्यापक कायाकल्प
➡️ शहरों में आवास, सड़क और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार@DrMohanYadav51 @mpurbandeptt #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/GDriXPureW— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 24, 2026
सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार इस योजना के तहत शहरों में सड़कों की मरम्मत करा रही है। इससे इतर शहरों में आवास निर्माण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती देने का काम कर रही है। ये सारे काम द्वारका नगरी योजना के अंतर्गत हो रहे हैं। इसके एवज में अगले 3 वर्षों में लगभग 5000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन तमाम कार्यों के अलावा सीएम मोहन यादव की सरकार शहरों की समुचित सफाई, मुक्तिधाम और गौशालाओं का निर्माण आदि कराते हुए शहरों का कायाकल्प कर रही है।
शहरों को ‘विकास केंद्र’ के रूप में विकसित करना लक्ष्य
द्वारका नगरी योजना की मदद से शहरों का कायाकल्प कर रही मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य शहरों को विकास केन्द्र के रूप में विकसित करना है। इसी क्रम में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सड़कों की मरम्मत हो या आवास निर्माण या इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देना। सीएम मोहन यादव की सरकार सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए शहरों को विकास केन्द्र के रूप में स्थापित कर रही है। सरकार की कोशिश है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण को एक व्यवस्थित दिशा दी जाए और मध्य प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां मिल सकें। इसी क्रम में योजना को गति मिल रही है।
