---Advertisement---

सड़कों की मरम्मत, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती और आवास निर्माण को बढ़ावा! शहरों का कायाकल्प कर रही Mohan Yadav सरकार की खास योजना

सीएम Mohan Yadav के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार द्वारका नगरी योजना की मदद से शहरों का कायाकल्प कर रही है। इस दिशा में सड़कों की मरम्मत, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती और आवास निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 24, 2026 4:49 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने की दिशा में प्रयासरत राज्य सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी क्रम में द्वारका नगरी योजना भी बेहद अहम है जिसकी मदद से शहरों का कायाकल्प सुनिश्चित किया जा रहा है। द्वारका नगरी योजना की मदद से शहरों में आवास का निर्माण, सड़कों की मरम्मत और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम जारी है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की पहल का असर ये है कि शहरों की चकाचौंध बढ़ गई है।

शहरों का कायाकल्प कर रही Mohan Yadav सरकार की खास योजना

मध्य प्रदेश सरकार की द्वारका नगरी योजना शहरों का कायाकल्प करने का काम कर रही है।

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार इस योजना के तहत शहरों में सड़कों की मरम्मत करा रही है। इससे इतर शहरों में आवास निर्माण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती देने का काम कर रही है। ये सारे काम द्वारका नगरी योजना के अंतर्गत हो रहे हैं। इसके एवज में अगले 3 वर्षों में लगभग 5000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन तमाम कार्यों के अलावा सीएम मोहन यादव की सरकार शहरों की समुचित सफाई, मुक्तिधाम और गौशालाओं का निर्माण आदि कराते हुए शहरों का कायाकल्प कर रही है।

शहरों को ‘विकास केंद्र’ के रूप में विकसित करना लक्ष्य

द्वारका नगरी योजना की मदद से शहरों का कायाकल्प कर रही मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य शहरों को विकास केन्द्र के रूप में विकसित करना है। इसी क्रम में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सड़कों की मरम्मत हो या आवास निर्माण या इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देना। सीएम मोहन यादव की सरकार सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए शहरों को विकास केन्द्र के रूप में स्थापित कर रही है। सरकार की कोशिश है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण को एक व्यवस्थित दिशा दी जाए और मध्य प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां मिल सकें। इसी क्रम में योजना को गति मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 24, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 24, 2026