---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना’ के जरिए पशुपालकों को मिल रहे कई लाभ, किसानों की आय में हो रहा इजाफा

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार पशुपालकों के लिए ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना’ चला रही है। इस योजना के जरिए उन्हें कई तरह के लाभ मिल रहे हैं। साथ किसानों की इनकम में बढ़ोतरी हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 14, 2026 3:29 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार किसानों की समर्थित सरकार मानी जाती है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एमपी सरकार ने अन्नदाताओं की जीवनशैली सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए एमपी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। एमपी सरकार ने मध्य प्रदेश में पशुपालकों के लिए ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना’ चला रही है। सरकार के इस प्रयास से किसानों का जीवन खुशहाल और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

मोहन यादव सरकार इस योजना के जरिए पशुपालकों को दे रही आर्थिक लाभ

बीजेपी की अगुवाई वाली मोहन यादव सरकार इस योजना के जरिए राज्य में 25 दुधारू पशुओं की डेयरी लगाने के लिए 42 लाख रुपये तक की लोन सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही 25 से 33 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। एमपी सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पपूर्ण तरीके से कार्य कर रही है। बता दें कि सरकार इस स्कीम के जरिए डेयरी (दूध उत्पादन) को बढ़ाना चाहती है।

साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और ग्रामीण युवाओं को रोजगार देना प्रमुख लक्ष्य हैं। इस योजना के तहत 25 दुधारू पशु (गाय/भैंस) दी जाती है। साथ ही पशु शेड, चारा और देखभाल की व्यवस्था और आधुनिक डेयरी प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। किसान, पशुपालक और बेरोजगार युवा होना पड़ेगा। डेयरी व्यवसाय शुरू करने की इच्छा हो और बैंक से लोन लेने की क्षमता रखते हो। तभी एमपी सरकार इस योजना का लाभ प्रदान करेगी।

सीएम मोहन यादव की अगुवाई में लिए गए कई अहम फैसले

वहीं, बीते दिन मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सीएम मोहन यादव ने बताया, ‘मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में लोक कल्याण एवं विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई परियोजनाओं, महिला एवं बाल विकास, नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों तथा कृषि विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निरंतरता एवं लोकहितकारी विकास कार्यों के लिए 19810 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 8 June 2026

जून 7, 2026

Heatwave Alert 8 June 2026

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

कल का मौसम 8 June 2026

जून 7, 2026

Delhi News

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026