---Advertisement---

Mohan Yadav: डिजिटल गवर्नेंस में मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धि, हासिल किया देश में दूसरा स्थान; ई-सेवाओं के साथ सरकार सुशासन की ओर अग्रसर

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को डिजिटल गवर्नेंस में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। देशभर में ई-सेवाओं के मामलों में एमपी ने दूसरा नंबर प्राप्त किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 31, 2026 2:01 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को बराबरी के साथ विकसित एमपी के मिशन में जोड़ रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले दिनों जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया था। इस अभियान के जरिए राज्य में जल एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण का जन आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही इस मुहिम के तहत कई अहम कार्यों को संपन्न किया जाएगा, जिससे भूमिगत जल संरक्षण में तेजी देखने को मिल सकती है। इसी बीच एमपी सरकार को एक खास कामयाबी मिली है।

मोहन यादव सरकार की सुशासन, पारदर्शिता के साथ नीतियों ने दिखाया रंग

बीजेपी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धि, NeSDA (राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन) के अनुसार, मध्यप्रदेश ने 1752 ई-सेवाओं के साथ डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल होकर देश में दूसरा स्थान प्राप्‍त किया है। गर्व का विषय है कि 59 अनिवार्य सेवाओं का 100% क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। यह उपलब्धि सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित नीतियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’

सीएम मोहन यादव बोले- ‘सभी निवेशकों के लिए मध्य प्रदेश के दरवाजे हमेशा खुले हैं’

वहीं, एमपी के सीएम मोहन यादव राज्य में निवेश बढ़ाने के मकसद से कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘उद्योग हितैषी नीतियों और सहयोग की भावना के साथ देश-दुनिया के सभी निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आज भोपाल निवास में 250 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को 169.50 करोड़ रुपये तथा 286 स्टार्टअप्स को प्रथम किस्त के रूप में 28.60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि खाते में अंतरित की। इस अवसर पर उद्यमियों को औद्योगिक भूमि आवंटन पत्र, आशय पत्र और चेक वितरित किए। हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश, भारत के तीन सर्वाधिक सशक्त एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन वाले राज्यों में से एक है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मध्य प्रदेश में छोटे से लेकर बड़े, सभी उद्यमियों को समान अवसर मिल रहे हैं। बेहतर नीतियों और संसाधनों के माध्यम से निवेश में वृद्धि के साथ अब प्रदेश में सबसे तेज गति से विकास हो रहा है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Anurag Dhanda

मई 25, 2026