---Advertisement---

Mohan Yadav: ‘सेफ सिटी’ परियोजना के तहत टॉप-10 शहरों में शामिल हुआ मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक नगर, अब महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुरक्षा

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य की सभी महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में 'सेफ सिटी' परियोजना के तहत टॉप-10 शहरों में मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक नगर शामिल हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 26, 2026 4:03 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। साथ ही उनकी सुरक्षा को भी मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। ऐसे में ‘सेफ सिटी’ परियोजना के तहत देश की चयनित टॉप -10 “सेफ सिटीज” के लिए मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक नगर ‘धार’ भी चुना गया है। ऐसे में अब इस हैरिटेज शहर की महिलाओं को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार मदद करेगी।

मोहन यादव सरकार एमपी के इस शहर को बनाएगी महिलाओं के लिए सुरक्षित

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोहन यादव सरकार सेफ सिटी’ परियोजना को मध्य प्रदेश के ‘धार’ शहर में लागू करेगी। ऐसे में महिलाओं के लिये सार्वजनिक स्थल होंगे सुरक्षित और सुविधायुक्त होंगे। एमपी के इस शहर को केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये मिलेंगे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए परियोजना अंतर्गत प्रमुख कार्य किए जाएंगे। शहर के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था, पिंक टॉयलेट्स का निर्माण, अस्पतालों में महिलाओं के अनुकूल वेटिंग एरिया, पर्यटन स्थलों पर विशेष सुविधाएं, महिला सशक्तिकरण पर फोकस और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

मोहन यादव सरकार शहर को देगी आधुनिक सुरक्षा का ढांचा

धार शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। एक कंट्रोल रूम में पुलिस रियल टाइम में मॉनिटरिंग करेगी। साथ ही किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तेज रिस्पॉन्स करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के ऐप्स, पैनिक बटन सिस्टम और त्वरित पुलिस सहायता दी जाएगी।

बता दें कि धार शहर ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व रखता है। इस नगर में तेजी से आबादी बढ़ रही है। साथ ही इस शहर को स्मार्ट विकास की भी जरूरत है। धार का “सेफ सिटी” में शामिल होना दिखाता है कि अब सरकार सिर्फ बड़े शहर ही नहीं, बल्कि मध्यम और ऐतिहासिक शहरों को भी आधुनिक सुरक्षा ढांचा प्रदान कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026