---Advertisement---

‘दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती’, INDIA गठबंधन पर तंज कसते हुए कुछ यूं बोल गए CM शिवराज; जानें पूरी खबर

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि 'दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती'।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 6, 2023 12:33 अपराह्न

MP Assembly Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ‘दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती’। सीएम शिवराज के इस तंज के कई राजनीतिक मायने हैं। दरअसल अपने इस वक्तव्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल सपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये वो राजनीतिक दल हैं जो दिल्ली (केन्द्र की राजनीति) में दोस्त हैं और राज्यों में आपस में ही लड़ रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

INDIA गठबंधन पर सीएम शिवराज का तंज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी दौर के बीच विपक्षी दलों के गठबंधन पर जमर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये वो दल हैं जो दिल्ली में दोस्ती करते हैं और राज्यों में कुश्ती करते हैं। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने राज्य की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा मुखिया ने कल ही कहा था कि कांग्रेस चालाक पार्टी है। इन पर विश्वास करके हमने गलती कर दी है। सीएम शिवराज ने ये भी कहा कि गठबंधन के अन्य लोग भी यही कह रहे हैं कि कांग्रेस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।

सपा और आप ने उतारे प्रत्याशी

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन का हिस्सा बनी समाजवादी पार्टी व आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बता दें कि ये दोनों दल उनमें शामिल हैं जो कि पटना से लेकर बेंगलुरु व मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा ले चुके हैं। सपा और आप द्वारा मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में प्रत्याशियों को उतारने से इंडिया गठबंधन के आस्तित्व पर भी सवाल उठने लगे हैं।

संकट के दौर में गठबंधन

देश के 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर कई तरह के प्रश्न खड़े हो रहे हैं। बीते दिनों ही बिहार के मुख्यमंत्री व गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ने कांग्रेस के रवैये को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इन दिनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में लगी है और गठबंधन का काम ठप पड़ा है। इन तमाम बयानबाजी व कयासों के बीच इंडिया गठबंधन के आस्तित्व को लेकर भी सवाल उठने लगे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा है कि क्या गठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ पाएगा?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

Prateek Yadav

मई 13, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026