---Advertisement---

Phool Singh Baraiya: बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को ‘तीर्थ फल’ बता फंसे कांग्रेस विधायक! बोले- ‘खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप..,’

कांग्रेस विधायक Phool Singh Baraiya ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को तीर्थ फल बताते हुए निहायत की शर्मनाक बयान दिया है। फूल सिंह बरैया के बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है और राहुल गांधी से कार्रवाई की मांग कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2026 12:36 अपराह्न

Phool Singh Baraiya
Follow Us
---Advertisement---

Phool Singh Baraiya: दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक ने अपनी मुश्किलें बढ़ा ली हैं। यहां बात कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की हो रही है। फूल सिंह बरैया ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को तीर्थ फल बताते हुए बड़ी बात कह दी है। कांग्रेस विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि अगर खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप हो सकता है। इतना ही नहीं, फूल सिंह बरैया ने मर्यादाओं को तार-तार करते हुए धर्मग्रंथों का हवाला देते हुए रेप के साथ यौन क्रिया की थ्योरी बताते हुए नया विवाद उपजा दिया है। इसको लेकर बीजेपी हमलावर है और मुखरता के साथ कांग्रेस को निशाने पर ले रही है।

बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को ‘तीर्थ फल’ बता फंसे Phool Singh Baraiya

एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने बेहद शर्मनाक बयान दिया है।

दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक ने कहा कि “रेप की एक थ्योरी यह है कि अगर कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप हो सकता है। लेकिन एसटी, एससी, ओबीसी समाज में कोई खूबसूरत लड़की नहीं होती, फिर भी उनके साथ रेप होते हैं। रेप कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि चार-पांच लोग करते हैं। इसीलिए चार महीने और दस महीने की बच्चियों तक के साथ रेप होते हैं। इसका कारण यह है कि वह दिमाग में सोचते हैं कि लड़की के साथ में सहवास करूंगा तो मुझे इस तीर्थ का फल मिलेगा। इस कारण एएससी-एसटी-ओबीसी बच्चियों का रेप हो रहा है।”

फूल सिंह बरैया यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे धर्मग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि “अगर कोई तीर्थ नहीं जा पाता तो अनुसूचित जाति से आने वाली महिलाओं के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलता है। ऐसे लोग जो तीर्थ नहीं जा पाते, वे धर्मग्रंथों के अनुसार, घर पर रहते हैं और रात के अंधेरे में शेड्यूल कास्ट की लड़की को पकड़ते हैं और फिर उसके साथ सहवास करते हैं।” कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का ये शर्मनाक बयान अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसको लेकर विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी की भी जमकर आलोचना हो रही है।

बीजेपी का फूल सिंह बरैया पर जोरदार निशाना!

इस पूरे प्रकरण को लेकर मध्य प्रदेश की सत्तारुढ़ दल बीजेपी फूल सिंह बरैया को निशाने पर ले रही है।

खुद सीएम मोहन यादव ने भी ऐसे महिला विरोधी बयान की आलोचना की है। मोहन यादव ने तल्ख शब्दों में कहा है कि “कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में जहर घोलने का शर्मनाक बयान दिया है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। आज मध्य प्रदेश आ रहे राहुल गांधी से ये अपेक्षा है कि वे अपने महिला विरोधी विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

मध्य प्रदेश बीजेपी के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “ये शर्मनाक टिप्पणी कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की विकृत मानसिकता का प्रमाण है। मौत पर राजनीतिक रोटियां सेंकने मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी अपने बेलगाम और समाज में नफरत का जहर बोने वाले विधायक से सहमत हैं?” दरअसल, राहुल गांधी आज इंदौर जल त्रासदी के पीड़ितों से मिलने आ रहे हैं। उससे पहले फूल सिंह बरैया के बयान को लेकर कांग्रेस बुरी तरह घिर चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026