---Advertisement---

किसान, महिला और नौजवान! MP की Mohan Yadav सरकार ने सबको साधा, जानें रोजगार से लेकर अन्य किन-किन पहलुओं को Budget में मिला स्थान?

MP Budget 2025 के माध्यम से राज्य की मोहन यादव सरकार ने किसान, महिला और नौजवान समेत सभी वर्गों को साध लिया है। 421032 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार दी जाएगी और किसान से लेकर महिला व छात्रों तक लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2025 4:49 अपराह्न

MP Budget 2025
Follow Us
---Advertisement---

MP Budget 2025: ऐतिहासिक बजट पेश करते हुए होली से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के किसान, महिला और नौजवान समेत सभी वर्गों को साध लिया है। एमपी बजट 2025 से राज्य का हर वर्ग गरगद हो सकता है। Mohan Yadav की सरकार ने बराबर से रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्टयन, कृषि समेत सभी क्षेत्रों में धन आवंटित किया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का दावा है कि MP Budget 2025 राज्य के सभी वर्गों के हित में है। इस बजट के माध्यम से सभी के समक्ष अवसरों के नए द्वार खोले जा सकेंगे। ऐसे में आइए हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की बजट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सीएम मोहन यादव की सरकार ने पेश किया MP Budget 2025

कुलजमा बजट पेश हुआ है 421032 करोड़ का और पेश करना वाली है मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार। इसकी जानकारी भी सीएमओ दफ्तर से सामने आई है। एमपी बजट 2025 में लाडली बहना योजना के लिए 18669 करोड़ रुपए, जल जीवन मिशन के लिए 17136 करोड़ रुपए, लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1183 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। MP Budget 2025 में महिलाओं को दी गई ये प्राथमिकता मोहन यादव सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कृषकों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना के लिए 850 करोड़ रुपए, सीएम युवा शक्ति योजना के लिए 25 करोड़, देवी अहिल्याबाई कौशल विकास कार्यक्रम के लिए 25 करोड़ और मुख्यमंत्री समग्र परिवार समृद्ध योजना के लिए 125 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं।

एमपी बजट 2025 से लाभवान्वित होगा राज्य का हर वर्ग

सीएम मोहन यादव की ओर से स्पष्ट किया गया है कि MP Budget 2025 जन सेवा का संकल्प, हर क्षेत्र में विकास का लक्ष्य है। इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार धार्मिक स्थल से लेकर परिवहन तक के क्षेत्र में विकास के तमाम कार्यों को संपन्न कराएगी। सरकार की ओर से किए गए वर्गीकरण के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 70515 करोड़, कृषि पर 39207 करोड़, स्वास्थ्य एवं महिला विकास विभाग पर 50333 करोड़, शिक्षा पर 44826, रोजगार पर 4835 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस वर्गीकरण के हिसाब से एमपी बजट 2025 राज्य के सभी वर्गों को विकास कार्यों से जोड़ेगा और उन्हें तमाम योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026